लाइव न्यूज़ :

यूपी में बंदूक की नोक पर पति के सामने महिला से गैंगरेप, विरोध करने पर शख्स को मारी गोली

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 9, 2019 09:34 IST

यूपी की अमरोहा पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इलाके में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देपीड़िता के मुताबिक, आरोपियों ने उसके पति को हाथ में गोली मारी है। पीड़िता के मुताबिक वह अपने पति के साथ बिजनौर से अमरोहा के एक गांव में डॉक्टर के पास जा रही थी।

उत्तर प्रदेश के जिला अमरोहा में एक महिला का गैंगरेप उसके पति के सामने किया गया। 25 वर्षीय पीड़िता अपने पति के साथ ई-रिक्शा से घर लौट रही थी इसी दौरान कुछ बदमाशों ने गन प्वाइंट पर महिला के साथ गैंगरेप किया। महिला को ई-रिक्शा से खींच कर बदमाश खेत में ले गये, जिसके बाद उसका गैंगरेप किया गया। घटना शनिवार (सात सितम्बर) की है। पीड़िता के मुताबिक वह अपने पति के साथ बिजनौर से अमरोहा के एक गांव में डॉक्टर के पास जा रही थी।

यूपी पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस को बताया उसके पति ने जब विरोध किया तो आरोपियों ने उसके ऊपर गोली चला दी। पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन चला रही है। 

पीड़िता ने बताया, शनिवार को मैं और मेरे पति ई-रिक्शा से चांदपुर से लौट रहे थे। जैसे ही मैं अपने माता-पिता के गांव के पास पहुंची तो उसी गांव के चार लोग- उस्मान, इमामुद्दीन, राशिद और रियाजुल ने हमारे ई-रिक्शा को रोक लिया। हमलावरों ने लूटपाट करते हुए ड्राइवर को धमकाया। डर के मारे ड्राइवर भाग गया। उसके बाद ये लोग हमें खेच में घसीट कर ले गये और वारदात को अंजाम दिया।'

पीड़िता ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुये बताया, जब खेत में आरोपियों को मेरे पति ने विरोध किया तो उन्होंने पति को हाथ में गोली मार दी। लेकिन चीखने-चिल्लाने पर गांव के कुछ लोग मदद के लिये आये, जिसके बाद आरोपी वहां से भाग निकले। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशअमरोहागैंगरेप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह