लाइव न्यूज़ :

UP: DJ बजाने वाले ने युवक ने दलित किशोरी का किया रेप, खेत में शौच के दौरान घटी घटना

By आजाद खान | Updated: October 9, 2022 11:56 IST

मामले में बोलते हुए पीड़ित के पिता ने बताया कि आरोपी ने उसकी बेटी को धमकी दी थी जिस कारण उसने बात को दबा दिया था। यही कारण है कि इस मामले में बहुत देर में शिकायत दर्ज की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के अमेठी में एक दलित नाबालिग के साथ रेप का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि पीड़िता जब शौच के लिए गई थी तभी यह घटना घटी है। पीड़िता के पिता की शिकायत के बाद मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी हुई है।

लखनऊ:उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में 15 वर्षीय दलित किशोरी के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। मामले में पीड़ित के पिता ने बताया कि उसके बेटी के साथ रेप बहुत पहले हुआ था लेकिन आरोपी ने उसे धमकी दिया था जिस कारण दलित किशोरी ने बात को दबा दिया था।

पीड़ित के पिता द्वारा शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है। इस शिकायत के आधार पर आरोपी की गिरफ्तारी भी हुई है।  

क्या है पूरा मामला

पुलिस सूत्रों ने दर्ज रिपोर्ट के हवाले से यह बताया गया है कि यह घटना तीन अक्टूबर को उस वक्त घटी है जब पीड़ित शौच के लिए बाहर गई थी। रिपोर्ट के अनुसार, दुर्गा पूजा में डीजे बजाने वाले युवक मोनू उसकी 15 साल की बेटे के साथ कथित तौर पर रेप किया है। 

इस घटना को अन्जाम देने के बाद आरोपी ने नाबालिग को धमकाया था कि अगर वे इसके बारे में किसी को बताएगी तो वह उसे जान से मार देगा। ऐसे में दलित किशोरी सहम गई थी और किसी से इसका जिक्र तक नहीं किया था। 

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

मामले में बोलते हुए पीड़ित के पिता ने बताया कि धमकी देने के कारण इस घटना की शिकायत पुलिस से तुरन्त नहीं की गई थी। ऐसे में शनिवार को इसकी शिकायत की गई थी जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशअमेठीरेपदुर्गा पूजा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह