लाइव न्यूज़ :

Video: कुत्तों को मारने के आरोप में महिला ने की सुरक्षा गार्ड की पिटाई- दी गालियां, मामला दर्ज

By आजाद खान | Updated: August 15, 2022 10:08 IST

जानकारी के अनुसार, शुरुआती जांच में यह पता चल रहा है कि सुरक्षा गार्ड ने केवल कुत्तों को भगाया है, लेकिन महिला ने दावा किया है कि उसने कुत्तों को मारा है। इस बात से महिला गुस्सा होकर सुरक्षा गार्ड को पिटते हुए दिखाई दे रही है।

Open in App
ठळक मुद्देआगरा में कथित तौर पर कुत्तों को मारने के आरोप में एक महिला ने सुरक्षा गार्ड की पीटा है। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ है।सुरक्षा गार्ड की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और कार्रवाई की बात कह रही है।

लखनऊ:उत्तर प्रदेश के आगरा में कथित तौर पर कुत्तों को मारने के आरोप में एक महिला ने सुरक्षा गार्ड को डंडे से मारा है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ है। वीडियो में महिला सुरक्षा गार्ड को डंडे से मारते और गाली देते हुए दिख रही है। 

यही नहीं वीडियो में महिला ने किसी से फोन पर बात भी की है और सुरक्षा गार्ड के खिलाफ एक्शन लेने को बोल रही थी। ऐसे में सुरक्षा गार्ड द्वारा शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। 

क्या है पूरा मामला

यह घटना आगरा के न्यू आगरा कॉलोनी में एलआईसी आवासीय सोसायटी में घटी है। सुरक्षा गार्ड अखिलेश सिंह भदौरिया पर आरोप है कि उसने कथित तौर मुहल्ले के कुतों को मारा है, इस बात से महिला को गुस्सा आ गया था। ऐसे में उसने सुरक्षा गार्ड को डंडे से पिटा है और उसे गन्दी गालियां भी है। वहां मौजूद किसी शख्स ने इस घटना का वीडियो बना लिया जो बाद में वायरल हो गया है। 

वीडियो में महिला को गन्दी-गन्दी गालियां देते हुए सुरक्षा गार्ड को मारते हुए देखा जा रहा है। यही नहीं महिला फोन में किसी से बात करते हुए यह भी कहा है कि सुरक्षा गार्ड के खिलाफ कुछ एक्शन लिया जाए। 

बताया जा रहा है कि शुरुआती जांच में यह पता चला है कि सुरक्षा गार्ड ने कुत्ते को केवल भगाया है, लेकिन महिला का दावा है कि उसने कुत्ते की पिटाई की है। 

पुलिस ने लिया एक्शन 

मामले में पुलिस ने एक्शन लेते हुए एफआईआर दर्ज कर ली है। इस पर बोलते हुए न्यू आगरा पुलिस स्टेशन के प्रभारी विजय विक्रम सिंह ने कहा है मामला दर्ज कर लिया है पुलिस इसकी जांच कर रही है। उन्होंने इस मामले में कार्रवाई भी करने की बात कही है। बताया जा रहा है कि यह घटना शनिवार की है।  

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीआगराउत्तर प्रदेशवायरल वीडियोPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली