लाइव न्यूज़ :

यूपी: हत्या करने के बाद पत्नी का कटा हुआ सिर लेकर थाने जा रहा था युवक, गिरफ्तार

By भाषा | Updated: February 1, 2020 18:45 IST

Open in App
ठळक मुद्देशनिवार अपराह्न करीब पौने दो बजे युवक और उसकी पत्नी रजनी (25) के बीच झगड़ा हुआ। युवक पत्नी को पीटते हुए घर के बाहर लाया और धारदार हसिया से उसका गला काट दिया।

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के बहादुरपुर गांव में शनिवार दोपहर एक युवक ने पहने पत्नी की हत्या की और फिर उसका कटा हुआ सिर लेकर पैदल ही थाने जाने लगा। हालांकि स्थानीय लोगों से इस मंजर की सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे रास्ते से ही गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि युवक ने पत्नी से झगड़े के बाद दिनदहाड़े घर से बाहर लाकर उसका गला काट दिया और उसे लेकर जहांगीराबाद थाने की ओर जाने लगा। पुलिस ने उसे रास्ते में ही कादिरपुर गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कहा कि बहादुरपुर गांव के निवासी अखिलेश रावत की दो वर्ष पहले शादी हुई थी। उसकी एक बेटी थी, जिसकी बीमारी के चलते मौत हो गई थी।

शनिवार अपराह्न करीब पौने दो बजे युवक और उसकी पत्नी रजनी (25) के बीच झगड़ा हुआ। युवक पत्नी को पीटते हुए घर के बाहर लाया और धारदार हसिया से उसका गला काट दिया। इसके बाद वह रजनी का कटा हुआ सिर लेकर जहांगीराबाद थाने की ओर पैदल ही जाने लगा। युवक को देख पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

पुलिस ने बताया कि इसकी सूचना मिलने के आधे घंटे के भीतर पुलिस ने उसे कादिरपुर गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया। युवक करीब डेढ़ किलो मीटर तक कटा हुआ सिर हाथ में लेकर चलता रहा। एसपी अरविंद चतुर्वेदी ने कहा, ‘‘घटना की जानकारी मिली है। मैं खुद वहां जा रहा हूं।’’ उन्होंने कहा कि मामले की जांच जा रही है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह