लाइव न्यूज़ :

यूपीः शौच के लिए गई युवती से छेड़छाड़ कर रहा था युवक, पिता ने किया विरोध तो कर दी हत्या

By भाषा | Updated: January 20, 2020 06:25 IST

उन्‍नाव जिले के अजगैन थाना इलाके के एक गांव में रविवार को कथित रूप से अपनी बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपी युवक ने उसके पिता की गला घोंट कर हत्या कर दी।

Open in App
ठळक मुद्देमौत की सूचना के बाद आक्रोशित परिजन तथा ग्रामीणों ने अजगैन-मोहान मार्ग जाम कर नारेबाजी की। शासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।

उन्‍नाव जिले के अजगैन थाना इलाके के एक गांव में रविवार को कथित रूप से अपनी बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपी युवक ने उसके पिता की गला घोंट कर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि आज गंज थाना क्षेत्र के एक गांव में एक लड़की शौच के लिए खेत जा रही थी तभी वहां घात लगाकर बैठे युवक विनोद ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ छेड़छाड़ की।

उन्होंने बताया कि युवती के शोर मचाने पर पहुंचे उसके पिता ने जब विरोध किया तो युवक ने उसके गले में पडे गमछे से उसका गला दबाकर हत्‍या कर दी। मौत की सूचना के बाद आक्रोशित परिजन तथा ग्रामीणों ने अजगैन-मोहान मार्ग जाम कर नारेबाजी की।

मौके पर पहुंचे पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। अपर पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने बताया कि आरोपी युवक विनोद को गिरफ्तार कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह