लाइव न्यूज़ :

UP: आजमगढ़ में 8 साल की नाबालिग लड़की, तो बुलंदशहर में 14 साल की लड़की के साथ रेप

By अनुराग आनंद | Updated: October 1, 2020 07:04 IST

उत्तर प्रदेश से एक के बाद एक रेप की घटना सामने आ रही है। हाथरस की दर्दनाक घटना में मंगलवार को पीड़िता की मौत के एक दिन बाद बुधवार को प्रदेश के बलरामपुर, आजमगढ़ व बुलंदशहर से रेप की दर्दनाक घटना सामने आई।

Open in App
ठळक मुद्देआजमगढ़ के पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में नाबालिग लड़की के साथ उसके ही पड़ोसी ने कथित रूप से बलात्कार किया। बलरामपुर जिले में अनुसूचित जाति की एक महिला के साथ दो युवकों ने दुष्कर्म किया।

आजमगढ़: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के जीयनपुर क्षेत्र के एक गांव में आठ वर्ष की एक बच्ची के साथ 20 वर्षीय युवक ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि बच्ची की मां द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार आरोपी बच्ची को नहलाने के बहाने अपने घर ले गया था। आजमगढ़ के पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बुलंदशहर से भी इस तरह की घटना आई सामने-

बता दें कि उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से भी इस तरह की एक घटना सामने आ रही है। मिल रही जानकारी के मुताबिक,  यहां एक नाबालिग लड़की के साथ उसके ही पड़ोसी ने कथित रूप से बलात्कार किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बुधवार रात बताया कि लड़की के पिता ने इस बाबत तहरीर दी है और आरोप लगाया कि उनकी 14 वर्षीय लड़की से पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने मंगलवार को बलात्कार किया।

पुलिस ने बताया कि पीड़िता का इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और उसे पकड़ने की कोशिश की जा रही हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बलरामपुर में गैंगरेप का मामला आया सामने-

उत्तर प्रदेश के हाथरस में दलित युवती की मौत का मामला अभी थमा भी नहीं था। दिल्ली से लेकर लखनऊ व देश के दूसरे हिस्सों में हाथरस कांड के खिलाफ लोग सड़क पर उतर कर योगी आदित्यनाथ सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। इसी बीच उत्तर प्रदेश के बलरामपुर से एक और दर्दनाक घटना सामने आ रही है। 

मिल रही जानकारी के मुताबिक, बलरामपुर जिले में अनुसूचित जाति की एक महिला के साथ दो युवकों ने दुष्कर्म किया और अस्पताल ले जाते समय पीड़िता की मौत हो गई। बलरामपुर के पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा ने कहा कि घटना जिले के गैसड़ी क्षेत्र में हुई जहां 22 वर्षीय दलित लड़की एक निजी कंपनी में काम करती थी।

मंगलवार की शाम जब वह समय पर घर नहीं पहुंची तब उसके माता पिता ने उसकी तलाश शुरू की। पुलिस ने कहा कि लड़की के माता- पिता ने बताया कि लड़की बाद में एक ऑटो रिक्शा से घर पहुंची। वर्मा ने कहा कि लड़की की हालत गंभीर थी और उसके माता पिता उसे अस्पताल ले जाने लगे लेकिन रास्ते में लड़की की मौत हो गई। 

 

 

 

 

टॅग्स :रेपगैंगरेपउत्तर प्रदेशआजमगढ़केस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह