लाइव न्यूज़ :

यूपी: खेत से खच्चर निकालने का विरोध करने पर किसान को उतार मौत के घाट, 6 दोषियों को मिली उम्रकैद

By भाषा | Updated: December 6, 2019 11:19 IST

छह लोग 23 अक्टूबर 2014 की सुबह अपने खच्चरों को किसान के खेत से निकाल रहे थे, जिसका उसने विरोध किया था। इसी से नाराज होकर इन छह लोगों ने पहले उसे कुल्हाड़ी मारकर घायल कर दिया। बाद में उसे तमंचे से गोली मार दी थी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के बांदा जिले की एक अदालत ने पांच साल पूर्व एक किसान की कुल्हाड़ी और गोली मारकर हत्या करने के मामले में छह दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। दोषियों पर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले की एक अदालत ने पांच साल पूर्व एक किसान की कुल्हाड़ी और गोली मारकर हत्या करने के मामले में छह दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है और उन पर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

जिले के सहायक शासकीय अधिवक्ता कैलाश चौबे ने शुक्रवार को बताया कि अपर जिला एवं सत्र न्यायालय ने बचाव और अभियोजन पक्ष के अधिवक्ताओं की दलीलें सुनने के बाद किसान रामबहोरी निषाद (28) की कुल्हाड़ी और गोली मारकर हत्या करने का दोष सिद्ध हो जाने पर विजय उर्फ उत्तम गधेड़, रामकरण, उसके पुत्र कमतू, सिद्धू गधेड़, रामचन्द्र निषाद और उसके पुत्र गौतम को बृहस्पतिवार को उम्रकैद की सजा सुनाने के अलावा प्रत्येक दोषी पर दस-दस हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

जुर्माने की 75 फीसदी रकम मृतक के आश्रितों को दिए जाने का आदेश दिया गया है। चौबे ने बताया कि ये छह लोग 23 अक्टूबर 2014 की सुबह अपने खच्चरों को किसान के खेत से निकाल रहे थे, जिसका उसने विरोध किया था। इसी से नाराज होकर इन छह लोगों ने पहले उसे कुल्हाड़ी मारकर घायल कर दिया। बाद में उसे तमंचे से गोली मार दी थी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली