लाइव न्यूज़ :

यूपी: गाजियाबाद में सोसाइटी से 28 लड़कियां बरामद, देह व्यापार में लगाने का था प्लान, तीन आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 24, 2018 02:45 IST

पुलिस के मुताबिक फिलहाल सभी नेपाली युवतियों की काउंसलिंग की जा रही है जिसके बाद उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करके कुछ अहम सुराग जुटा रही है। पुलिस आरोपियों से उनके अन्य साथियों के बारे में भी पूछताछ कर रही है। 

Open in App

गाजियाबाद के इंदिरापुरम थानाक्षेत्र की एक सोसाइटी से 28 नेपाली लड़कियों के बरामद होने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। 

पुलिस फिलहाल आरोपियों से पूछताछ करके कुछ अहम जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है। 

पुलिस अधीक्षक(एसपी) सिटी श्लोक कुमार ने बताया कि इस मामले में केदारनाथ, रोमियो व ज्ञानेंद्र के खिलाफ विभिन्न धाराओं में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गयी है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक(एसएसपी) वैभव कृष्ण ने बताया कि तस्करों का एक साथी, अनिल नेपाली, दुबई से युवक व युवतियों की डिमांड नेपाल में रह रहे गणेश को भेजता था। इसके बाद वह डिमांड के आधार पर लड़कियों को तैयार करके नेपाल से भारत में पकड़े गए तीनों आरोपियों के पास भेजते थे और फिर यहां से उन्हें दूसरे देशों में भेज दिया जाता था। 

पुलिस के अनुसार इससे पहले दो अन्य लोगों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी थी लेकिन उन्हें दोषी नहीं पाया गया। इसके चलते दोनों को छोड़ दिया गया। पुलिस के मुताबिक फिलहाल सभी नेपाली युवतियों की काउंसलिंग की जा रही है जिसके बाद उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करके कुछ अहम सुराग जुटा रही है। पुलिस आरोपियों से उनके अन्य साथियों के बारे में भी पूछताछ कर रही है। 

टॅग्स :गाज़ियाबादक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना