लाइव न्यूज़ :

यूपी: अयोध्या में 18 साल की बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर पिता की कर दी हत्या

By अनुराग आनंद | Updated: March 22, 2021 09:00 IST

18 वर्षीय बेटी ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि उसने और उसके प्रेमी ने मिलकर पिता की हत्या कर दी क्योंकि वह उसके रिश्ते के खिलाफ थे।

Open in App
ठळक मुद्देघटना यूपी के अयोध्या जिले के सरथा गांव में पीड़िता के घर पर हुई।एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि पीड़ित को उसकी पत्नी ने रविवार की सुबह मृत पाया।

लखनऊ: अपने कथित रिलेशनशिप का विरोध करने पर 52 वर्षीय व्यक्ति की कथित तौर पर उसकी 18 वर्षीय बेटी और बेटी के प्रेमी ने मिलकर हत्या कर दी। यह घटना उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में रविवार को हुई है।

टाइम्स नाऊ के रिपोर्ट्स के अनुसार, सरथा गांव के मृतक की पहचान किसान दरबारी लाल रावत के रूप में हुई है। उनकी बेटी रंजू कथित रूप से पड़ोस के युवक के साथ रिलेशनशिप में थी, जिसकी पहचान रवि लोधी के रूप में की गई है।

लड़की के पिता दरबारी लाल रावत उनके रिश्ते के खिलाफ थे। उसने रंजू से लोधी के साथ संबंध समाप्त करने के लिए कहा था, लेकिन लड़की ने पिता की बात नहीं मानी। इससे पिता और पुत्री के बीच कई मौकों पर बहस हुई।

पीड़ित की बेटी ने स्वीकार किया अपना गुनाह-

रविवार की सुबह रावत अपने घर में मृत पाए गए थे। बाद में पुलिस पूछताछ में पता चला कि उसकी बेटी रंजू और उसके प्रेमी रवि लोधी ने सोते समय शख्स की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी थी। पूछताछ के दौरान, मृतक की पत्नी सुनीता देवी और उनके पड़ोसियों ने पुलिस से पुष्टि की कि दरबारी लाल रंजू के रवि के साथ संबंध के खिलाफ था।

पुलिस ने पूछताछ की तो रंजू ने शुरू में आरोप से इनकार किया। लेकिन, बाद में दवाब देने पर उसने कबूल किया कि उसने रवि की मदद से अपने पिता को मार डाला क्योंकि वह उनके रिश्ते के खिलाफ थे। 

पुलिस ने हत्या आरोपी उसकी बेटी व प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया-

इस मामले में पुलिस अधिकारी ने कहा कि घटना के समय दरबारी लाल की पत्नी दूसरे कमरे में सो रही थी। उसने रविवार की सुबह अपने पति को मृत पाया, जिसके बाद महिला ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

टॅग्स :अयोध्याहत्याउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली