लाइव न्यूज़ :

यूपी: परीक्षा में फेरबदल करने वाले प्रिंसिपल समेत 13 लोगो को पुलिस ने किया गिरफ्तार

By स्वाति सिंह | Updated: January 7, 2019 10:39 IST

एसटीएफ के सूत्रों ने यहां बताया कि उत्तर प्रदेश के सभी मण्डलो में आज हुयी सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा में गिरोह के सक्रिय होने की सूचनायें मिल रही थीं।

Open in App

उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने राज्य में आज हुई सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों की जगह दूसरे लोगों से परीक्षा दिलाने वाले गिरोहों का भंडाफोड़ करते हुए एक इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य समेत कुल 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से नौ को लखनऊ में ,जबकि चार को इलाहाबाद में पकड़ा गया।

एसटीएफ के सूत्रों ने यहां बताया कि उत्तर प्रदेश के सभी मण्डलो में आज हुयी सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा में गिरोह के सक्रिय होने की सूचनायें मिल रही थीं।

इस पर कार्रवाई करते हुए एसटीएफ ने लखनऊ स्थित नेशनल काॅलेज के प्रधानाचार्य उमाशंकर सिंह, गिरोह के मुख्य सरगना अरुण कुमार सिंह, कक्ष निरीक्षक शाहनूर, दयाशंकर जोशी, अशोक कुमार मिश्र, विजय कुमार मिश्र, राम इकबाल, अभ्यर्थी खुर्शेद आलम तथा बिरकेश यादव को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में मुख्य अभियुक्त अरूण कुमार ने बताया कि वह पुलिस में आरक्षी के पद पर लखनऊ में तैनात है। उसका भाई अजय कुमार सिंह भूगर्भ जल विभाग में मेरठ में तैनात है। अजय काफी समय से इस गिरोह का संचालन कर रहा है।

उधर, एसटीएफ ने एक अन्य गिरोह के मुख्य सरगना नागेंद्र सिंह के साथ साथ सुरेश कुमार यादव, राजेश यादव और मनोहर कुमार शाह को इलाहाबाद में अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया।  

टॅग्स :उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह