लाइव न्यूज़ :

बिहार में बेखौफ अपराधियों ने अब जज से भी मांगी दस लाख रुपये की रंगदारी, नही देने पर चेंबर में ही आकर सात गोली सीने में उतार देने की दी गई है धमकी

By एस पी सिन्हा | Updated: January 19, 2020 06:56 IST

जज को रंगदारी का पत्र मिलने के बाद पुलिस भी सकते में है. छानबीन शुरू कर दी गई है. ऐसे में पुलिस-प्रशासन की सुस्ती से अपराधियों के बढते मंसूबे को समझा जा सकता है.

Open in App

बिहार में कानून-व्यवस्था की स्थिती का अंदाजा इसीबात से लगाया जा सकता है कि अब बेखौफ अपराधियों के द्वारा जज से भी रंगदारी मांगने से नही डर रहे हैं. सूबे के मुजफ्फरपुर में अब बेखौफ अपराधियों ने जज से ही रंगदारी मांग ली है. शहर के एक जज को पत्र भेजकर 10 लाख की रंगदारी मांगी गई है. इतना ही नहीं, पत्र में जज धमकी देते हुए लिखा गया है कि तुम्हारे कोर्ट में घुसकर सात की सात गोली सीने में उतार देंगे. जज को रंगदारी का पत्र मिलने के बाद पुलिस भी सकते में है. छानबीन शुरू कर दी गई है. ऐसे में पुलिस-प्रशासन की सुस्ती से अपराधियों के बढते मंसूबे को समझा जा सकता है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार जज से रंगदारी मांगे जाने को लेकर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. मुजफ्फरपुर के एडीजे-14 व विशेष न्यायाधीश एक्साइज और निगरानी राकेश मालवीय को बीती 9 जनवरी को यह धमकी भरी चिट्ठी भेजी गई. सिविल कोर्ट के इंचार्ज नाजिर ने पुलिस को बताया कि धमकी भरी चिट्ठी सादपुरा नीम चौक से एके प्रसाद के पते से जज को भेजी गई है. चिट्ठी में अपराधियों ने 2 हजार रुपए के नोट में पूरे पैसे देने की मांग की थी. साथ ही यह भी लिखा गया था कि 14 जनवरी की शाम तक सदर अस्पताल के गेट पर पैसे पहुंचा दिए जाएं, वरना कोर्ट परिसर में घुसकर 7 गोली मार देंगे. इस चिट्ठी के आधार पर नाजिर ने नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई. थानाध्यक्ष ओमप्रकाश ने जांच का जिम्मा दारोगा रवि कुमार गुप्ता को सौंपा है. प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. धमकी भरे पत्र को भी पुलिस को उपलब्ध कराया गया है. इस पर एक मोबाइल नंबर दिया गया है. इसकी जांच के लिए सर्विलांस सेल की टीम को लगाया गया है. 

बताया जाता है कि पत्र में कहा गया कि बहुत पैसा कमा चुके हो. अब पैसा देने की बारी तुम्हारी है. दस लाख रुपये सिर्फ दो हजार का नोट सदर अस्पताल के गेट पर लेकर पहुंच जाना. अभी अनिल भाई और पवन भाई जेल में हैं. एक मोबाइल नंबर भी पत्र में लिखा गया है और कहा कि सदर अस्पताल गेट पर पैसा लेकर पहुंचने के बाद एक मिस्ड कॉल इस नंबर पर दे देना. बात करने की कोशिश की तो अंजाम बहुत खराब होगा. तुम्हारे कोर्ट में घुसकर सात की सात गोली सीने में उतार देंगे. थोडा लिखना और ज्यादा समझना, मोबाइल पर कोई बातचीत नहीं हो. इसका ध्यान रखना. एसएसपी जयंत कांत ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पत्र में दिया गया मोबाइल नंबर फर्जी पाया गया है. थानाध्यक्ष को कार्रवाई का निर्देश दिया गया है. पुलिस के मुताबिक, जज को भेजी गई चिट्ठी में अपराधियों ने यह भी लिखा था कि तुमसे पहले भी कई जज अनिल भाई को पैसे पहुंचा चुके हैं.' 

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा