लाइव न्यूज़ :

UP News: बलिया में अज्ञात लोगों ने आंबेडकर प्रतिमा को किया क्षतिग्रस्त, मामला दर्ज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 28, 2025 10:17 IST

UP News: पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे।

Open in App

UP News:  बलिया जिले के गड़वार थाना क्षेत्र में भारत रत्न डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की एक प्रतिमा को कथित तौर पर अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार गड़वार-नगरा मार्ग के रामपुर असली गांव में सड़क किनारे स्थापित आंबेडकर प्रतिमा की एक अंगुली को अराजक तत्वों ने बुधवार की रात कथित रूप से क्षतिग्रस्त कर दिया। बृहस्पतिवार को घटना की जानकारी मिलते ही रसड़ा के उप जिलाधिकारी (एसडीएम) रवि कुमार, पुलिस उपाधीक्षक (शहर) मोहम्मद उस्मान सहित पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे।

इससे पहले आक्रोशित ग्रामीणों ने अराजक तत्वों के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई करने, प्रतिमा के चारों ओर चहारदीवारी का निर्माण कराने व सीसीटीवी कैमरा लगाने सहित पांच सूत्रीय मांग पत्र एसडीएम को सौपा। अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन देकर और समझा-बुझाकर आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कराया। थाना प्रभारी हितेश कुमार ने शुक्रवार को बताया कि क्षतिग्रस्त प्रतिमा की मरम्मत करा दी गई है तथा मौके पर सीसीटीवी कैमरा लगा दिया गया है।

उन्होंने बताया कि मौके पर शांति है और स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने बताया कि इस मामले में ग्रामवासी राजा की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन करते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है। 

टॅग्स :बी आर आंबेडकरउत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेशयूपी क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत