लाइव न्यूज़ :

शर्मनाक: बकरी चरा रहे है दिव्यांग का हुआ अप्राकृतिक यौन शोषण, पीड़ित ने आरोपियों को पहचाना, केस दर्ज होते ही सभी हो गये फरार

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: June 20, 2022 20:46 IST

गुजरात के मेहसाणा में तीन दुराचारियों ने एक 21 साल के दिव्यांग युवक का अप्राकृतिक यौन शोषण किया। इस मामले में मेहसाणा की उंझा पुलिस ने बताया कि उसने मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक के अप्राकृतिक यौन शोषण के आरोप में उसके गांव के तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात के मेहसाणा में 21 साल के दिव्यांग युवक का हुआ अप्राकृतिक यौन शोषण युवक के साथ कुकर्म करने वाले गांव के ही तीन आरोपी हैं, जिन्होंने खेत में उसके जबरदस्ती की पुलिस ने मामले में अप्राकृतिक यौनाचार का मामला दर्ज कर लिया है लेकिन तीनों आरोपी फरार हैं

मेहसाणा:गुजरात में दिव्यांग युवक के साथ कुछ लोगों ने अप्राकृतिक यौन शोषण जैसे गंभीर अपराध को अंजाम दिया है। इस मामले में मेहसाणा की उंझा पुलिस ने बताया कि उसने मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक के अप्राकृतिक यौन शोषण के आरोप में उसके गांव के तीन लोगों के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने मुताबिक युवक के परिवार ने इस घटना की सूचना उन्हें रविवार शाम में दी जबकि यह अमानवीय घटना शनिवार शाम को उस समय हुई जब पीड़ित युवक बकरी चराने के लिए खेत में गया था।

इस मामले में परिवार के सदस्यों ने बताया कि पीड़ित ने उन्हें इशारों में अपने साथ हुए दुराचार की जानकारी दी, जिसके बाद वो उसे लेकर मेहसाणा जिले के उंझा थाने पहुंचे, जहां पुलिस ने पीड़ित से पूछताछ की और उसके बाद गांव के ही तीन आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की।

पीड़ित परिवार की ओर से दी गई शिकायत में बताया गया है कि 21 साल के मानसिक विकलांग युवक के साथ लक्ष्मीपुरा गांव में कुछ दबंग लोगों ने जबरदस्ती की। बताया जा रहा है कि पीड़ित के परिवारवालों की आर्थिक स्थिति बेहद खराब है। इस कारण परिवार उसे स्पेशल स्कूल में भी नहीं डाल सका। इस कारण वो बचपन से ही घरेलू कामों में परिवार की मदद करता था।

घटना के संबंध में केस दर्ज होने से इंस्पेक्टर केजे पटेल ने कहा कि घटना के संबंध में हम कानून कार्रवाई कर रहे हैं, पीड़ित को मेडिकल जांच के लिए ले जाया जाएगा। प्राथमिकी के आधार पर गांव के तीनों आरोपियों की तलाश की जा रही है लेकिन वो गांव छोड़कर फरार हो चुके हैं।

पुलिस में दर्ज हुई शिकायत के अनुसार पीड़ित शनिवार शाम में घर से बकरियों को चराने के लिए खेत में गया था, तभी तीन आरोपियों, जिसमें अमृत देवपुजक, संजय देवीपुजक और पिंटू देवीपुजक ने उसे पकड़ा और धमकाकर सूखी नहर के किनारे अप्राकृतिक दुराचार किया।

पीड़ित के मुताबिक आरोपियों ने उसे डराकर बारी-बारी से अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए और फिर जान से मारने की धमकी देते हुए छोड़ दिया। घटना के अगले दिन जब पीड़ित की तबीयत खराब हुई तो घर वालों को इस बात की जानकारी हुई और उसके बाद ये मामले पुलिस के पास पहुंचा।

टॅग्स :क्राइमगुजरातPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास