Unnao Rape Murder: भाभी से रेप, जेल से छूटने के बाद 27 वर्षीय देवर रोहित ने गोली मारी,  घर से 50 मीटर दूर खेत में शव को जलाने की कोशिश, पुलिस मुठभेड़ में अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 18, 2024 22:11 IST2024-12-18T22:09:24+5:302024-12-18T22:11:51+5:30

Unnao Rape Murder:पुलिस ने खुलासा किया कि रोहित पहले भी पीड़िता के पति द्वारा उसके खिलाफ दर्ज कराए गए बलात्कार के मामले में जेल जा चुका है।

Unnao Rape Murder bhabhi shot 27 year old dewar Rohit released jail attempt burn body field 50 meters away house arrested in police encounter up police | Unnao Rape Murder: भाभी से रेप, जेल से छूटने के बाद 27 वर्षीय देवर रोहित ने गोली मारी,  घर से 50 मीटर दूर खेत में शव को जलाने की कोशिश, पुलिस मुठभेड़ में अरेस्ट

सांकेतिक फोटो

Highlightsपिछली 30 नवंबर को जमानत पर रिहा किया गया था।माना जा रहा है कि विवाद के चलते हत्या की है।कोडवाखेड़ा चौराहे पर पकड़ने की कोशिश की।

Unnao Rape Murder: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में एक चौंकाने वाली घटना में 27 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपनी भाभी की कथित तौर पर हत्या कर दी और उसके शव को जलाने की कोशिश की। आसीवन के थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने कहा कि आरोपी रोहित (27) ने सोमवार रात अपनी 40 वर्षीय भाभी निशा (बदला हुआ नाम) की हत्या कर दी और घर से 50 मीटर दूर एक खेत में उसके शव को जलाने की कोशिश की। सिंह ने कहा, "घटना तब प्रकाश में आई, जब पीड़िता के नाबालिग बेटे ने इसे देखा और शोर मचाया। इसके बाद पड़ोसी मौके पर पहुंचे और आग बुझाई, लेकिन शव पहले ही आंशिक रूप से जल चुका था।" पुलिस ने खुलासा किया कि रोहित पहले भी पीड़िता के पति द्वारा उसके खिलाफ दर्ज कराए गए बलात्कार के मामले में जेल जा चुका है।

उसे पिछली 30 नवंबर को जमानत पर रिहा किया गया था और माना जा रहा है कि उसने इसी विवाद के चलते हत्या की है। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को मंगलवार सुबह आसीवन थाना क्षेत्र के कोडवाखेड़ा चौराहे पर पकड़ने की कोशिश की।

भूकर के अनुसार, "आरोपी ने पुलिस पर गोली चलाकर भागने की कोशिश की। इस दौरान हुई गोलीबारी में रोहित पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। रोहित को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है।" पुलिस ने मौके से 315 बोर की पिस्तौल, एक कारतूस और बैरल में फंसा एक खोखा बरामद किया।

रोहित के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और शस्त्र अधिनियम के तहत आरोप जोड़े गए हैं। पुलिस के अनुसार, पीड़िता के पति ने शिकायत दर्ज कराई है, जिसके आधार पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

Web Title: Unnao Rape Murder bhabhi shot 27 year old dewar Rohit released jail attempt burn body field 50 meters away house arrested in police encounter up police

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे