लाइव न्यूज़ :

उन्नाव गैंगरेप कांड: पीड़िता को कुछ देर के लिए वेंटिलेटर से हटाया गया, हालत अभी भी बनी हुई है गंभीर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 30, 2019 17:46 IST

इससे पहले पीड़िता से उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा और राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम ने मुलाकात किया। इसके साथ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव उन्नाव रेप पीड़िता का हालचाल जानने के लिए लखनऊ के ट्रामा सेंटर पहुंचे। अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार को जमकर निशाने पर लिया। 

Open in App
ठळक मुद्देपीड़िता ने साल 2017 में उन्नाव के भाजपा विधायक सेंगर पर बलात्कार का आरोप लगाया था।रेप पीड़िता के चाचा महेश सिंह की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया, जो रायबरेली जेल में बंद हैं। 

सड़क हादसे की शिकार उन्नाव गैंगरेप मामले में अस्पताल में भर्ती पीड़िता जीवन और मौत की लड़ाई लड़ रही है। इस बीच डॉक्टरों ने पीड़िता को कुछ देर के लिए वेंटिलेटर से हटा दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीड़िता को सीटी स्कैन के लिए ले जाया जा रहा है। वहीं, डॉक्टरों का कहना है कि पीड़िता की हालत में सुधार हुआ है, हालांकि उनकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। 

इससे पहले पीड़िता से उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा और राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम ने मुलाकात किया। इसके साथ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव उन्नाव रेप पीड़िता का हालचाल जानने के लिए लखनऊ के ट्रामा सेंटर पहुंचे। अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार को जमकर निशाने पर लिया। 

उत्तर प्रदेश पुलिस ने उन्नाव रेप पीड़िता की दुर्घटना के मामले में आरोपी बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर और नौ अन्य लोगों के खिलाफ हत्या का एफआईआर दर्ज कर लिया है। रविवार 28 जुलाई को उन्नाव रेप पीड़िता के कार का एक्सीडेंट रायबरेली में हो गया था। जिसमें पीड़िता की चाची और मौसी की मौत हो गई है। वहीं पीड़िता और उसके वकील की हालात गंभीर है।

पीड़िता ने साल 2017 में उन्नाव के भाजपा विधायक सेंगर पर बलात्कार का आरोप लगाया था। इस मामले में सेंगर को गिरफ्तार किया गया था। इस वक्त सेंगर जेल में हैं।  रेप पीड़िता के चाचा महेश सिंह की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया, जो रायबरेली जेल में बंद हैं। 

सपा नेता ने स्थानीय मीडिया से ट्रक के बारे में बात करते हुये कहा है, बेवजह इसे साजिश बताकर मामले को भड़काया जा रहा है। हम लोग बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को जानते तक नहीं हैं, बस नाम सुना है। उन्होंने यह भी कहा है कि अगर सरकार को लगता है कि ये किसी भी तरह का कोई साजिश है तो चाहे तो सीबीआई जांच की मांग करा ले। 

सीबीआई जांच की सिफारिश 

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने उन्नाव से बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर रेप का आरोप लगाने वाली पीड़िता की रायबरेली में हुई सड़क दुर्घटना की जांच सीबीआई को देने की सिफारिश की है। 

जानें क्या उन्नाव रेप मामला 

जून 2017 को पीड़िता ने आरोप लगाया था कि उन्नाव से बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने उसका रेप किया था। मामले में पहले तो यूपी पुलिस ने विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के खिलाफ एफआईआर लिखने से मना कर दिया था। लेकिन अप्रैल 2018 को पीड़िता ने विधायक के खिलाफ एफआईआर की मांग करते हुए लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास के बाहर आत्मदाह करने की कोशिश की। जिसके बाद मामले की जांच शुरू हुई। इसी बीच अप्रैल 2018 को पीड़िता के पिता की पुलिस कस्टडी में मौत हो गई। जिसका आरोप भी विधायक पर लगा। मामले को बाद में सीबीआई को सौंपा गया। सीबीआई ने जुलाई 2018 में पहली चार्जशीट दाखिल की, जिसमें कुलदीप सेंगर को मुख्य आरोपी बनाया गया। जिसके बाद आरोपी विधायक को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि बाद में आरोप विधायक को जमानत दे दी गई। इस केस में अभी अंतिम फैसला नहीं आया है। 

टॅग्स :उन्नाव गैंगरेपसमाजवादी पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)लखनऊ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

क्रिकेटघर में लखनऊ सुपर जाइंट्स की हार, दिल्ली ने 6 विकेट से हराया, रिजवी, एनगिडी और नटराजन ने किया कमाल, 5वें विकेट के लिए 119 रन की साझेदारी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल