लाइव न्यूज़ :

उन्नावः एसपी साहब मुझे इंसाफ दिलवा दीजिए, पिता का शव लेकर दफ्तर पहुंची बेटी, जानिए क्या है पूरा मामला

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: February 3, 2021 18:57 IST

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के सदर कोतवाली के सरोसी गांव का मामला है. पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा देकर युवती से तहरीर ली और उसके पिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

Open in App
ठळक मुद्देपिता की बीमारी के दौरान परिवार के लोगों व रिश्तेदारों ने उसकी संपत्ति हड़प ली और पिता समेत उसे घर से निकाल दिया.सदर कोतवाली के सरोसी गांव निवासी 65 वर्षीय विजय कुमार शुक्ला की सोमवार रात बीमारी से मौत हो गई. 21 वर्षीय बेटी अन्नू शुक्ला मंगलवार सुबह पिता का शव टेंपो से लेकर एसपी कार्यालय पहुंची.

लखनऊः उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में परिवार और रिश्तेदारों द्वारा संपत्ति पर जबरन कब्जा करने से परेशान एक बेटी ने इंसाफ के लिए पिता की बीमारी से मौत के बाद शव लेकर एसपी कार्यालय पहुंच गई और न्याय की गुहार लगाई.

पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा देकर युवती से तहरीर ली और उसके पिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. युवती का आरोप है कि पिता की बीमारी के दौरान परिवार के लोगों व रिश्तेदारों ने उसकी संपत्ति हड़प ली और पिता समेत उसे घर से निकाल दिया.

सदर कोतवाली के सरोसी गांव निवासी 65 वर्षीय विजय कुमार शुक्ला की सोमवार रात बीमारी से मौत हो गई. 21 वर्षीय बेटी अन्नू शुक्ला मंगलवार सुबह पिता का शव टेंपो से लेकर एसपी कार्यालय पहुंची. उसने बताया कि विजय कुमार शुक्ला ने चार साल की उम्र में पड़ोसी गांव निवासी पिता से उसे गोद लिया था. तब स्टांप पेपर पर गोदनामा भी तैयार किया गया था.

परिवार के लोग और रिश्तेदार गोद ली बेटी का संपत्ति में हक न होने की बात कहकर उसे व उसके पिता को जान से मारने की कोशिश करने लगे. 26 जुलाई 2020 को पिता को लकवा मार गया. उन्हें कानपुर के नर्सिंगहोम में भर्ती कराया. दूसरे दिन रिश्तेदार व परिवार के लोग नर्सिंगहोम पहुंचे और उससे कहीं दूर चले जाने की बात कही.

विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी. उन्होंने पिता के घर में ताला डालने के साथ ही उनकी संपत्ति पर कब्जा कर लिया. जान बचाने के लिए वह पिता को लेकर फतेहपुर के जहानाबाद चली गई. किराये का कमरा लेकर एक नर्सिंगहोम में इलाज कराया. मौजूदा समय में वह कानपुर के बिठूर में किराये का कमरा लेकर रह रही थी और चोरी-छिपे पिता का इलाज करा रही थी.

इस दौरान पैसे न होने पर उसने पिता के इलाज के लिए भीख तक मांगी. पहले पुलिस ने नहीं की कोई कार्रवाई अन्नू के मुताबिक उसने जिले के साथ कानपुर, लखनऊ समेत अन्य जिलों के पुलिस अधिकारियों से मिलकर इंसाफ की गुहार लगाई, लेकिन उसकी फरियाद पर किसी ने कोई कार्रवाई नहीं की गई.

इससे परेशान रहने के कारण सोमवार की रात पिता विजय शुक्ला की मौत के बाद इंसाफ पाने के लिए वह पिता के शव को लेकर एसपी कार्यालय पहुंची. कोतवाली थाने के प्रभारी सुधीर चंद्र पांडे ने बताया कि युवती से लिखित शिकायत ले ली गई है. जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

टॅग्स :यूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेशuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा