लाइव न्यूज़ :

Unnao Crime News: घर की छत पर चढ़ बरसाईं गोलियां, गड़ासे से हमला, फूल कुमारी की मौत और दो अन्य लोग जख्मी, जेल से बाहर आया अनुराग पाल ने खुद को उड़ाया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 8, 2024 11:20 IST

Unnao Crime News: मृतक फूल कुमारी की बेटी रेशु ने बताया कि परिवार के सभी लोग छत पर सो रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देUnnao Crime News: तड़के करीब साढ़े तीन बजे पड़ोसी की छत से तीन लोग आए।Unnao Crime News: तीन व्यक्ति नीचे मोटरसाइकिल लेकर खड़े थे।Unnao Crime News: घटना के सभी बिन्दुओं पर जांच की जा रही है।

Unnao Crime News: उन्नाव जिले के फतेहपुर चौरासी क्षेत्र में सोमवार को तड़के एक युवक ने पड़ोसी महिला की गोली मारकर कथित तौर पर हत्या करने के बाद खुदकुशी कर ली। अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी क्षेत्र) प्रेमचंद्र ने बताया कि सोमवार को तड़के करीब साढ़े तीन बजे फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के गोड़ियन खेड़ा गांव में अनुराग पाल (22) नामक युवक और उसके साथी पड़ोस में रहने वाले पुत्तीलाल नामक व्यक्ति के घर की छत पर पहुंचे और गोलियां चलाईं। उन्होंने साथ ही गड़ासे से हमला भी किया। इस घटना में पुत्तीलाल (53), उसकी पत्नी फूल कुमारी (48) तथा दो अन्य लोग जख्मी हो गए। उन्हें नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने फूल कुमारी को मृत घोषित कर दिया। शेष घायलों का इलाज किया जा रहा है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद आरोपी अनुराग का शव गांव से कुछ ही दूरी पर पाया गया। उसके पास एक तमंचा पड़ा था। आशंका है कि वारदात को अंजाम देने के बाद अनुराग ने गोली मार कर खुदकुशी कर ली है। मृतक फूल कुमारी की बेटी रेशु ने बताया कि परिवार के सभी लोग छत पर सो रहे थे।

तड़के करीब साढ़े तीन बजे पड़ोसी की छत से तीन लोग आए और तीन व्यक्ति नीचे मोटरसाइकिल लेकर खड़े थे। छत पर आते ही हमलावरों ने गोलियां चलाईं और गड़ासे से हमला भी किया। रेशू ने बताया कि एक साल पहले अनुराग ने उसकी बहन के साथ छेड़खानी की थी।

पुलिस में शिकायत करने के बाद अनुराग को गिरफ्ताार किया गया था। वह जेल भी गया था। जेल से छूटने के बाद से ही वह लगातार उसके परिजन को परेशान कर रहा था। इस बारे में स्थानीय थाने में सूचना भी दी गई लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना के सभी बिन्दुओं पर जांच की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली