लाइव न्यूज़ :

United States news: अमेरिका में ईस्टर पर तूफान, 19 लोगों की मौत, उत्तरी लुसियाना में 300 मकान क्षतिग्रस्त

By भाषा | Updated: April 13, 2020 17:23 IST

गौरतलब है कि कोरोना महामारी से जूझ रहे अमेरिका में संक्रमितों का आंकड़ा 5,55,000 के पार पहुंच चुका है, जबकि अब तक कुल 22,023 कोरोना पीड़ितों की मौत हो चुकी है। इनमें से 32,988 लोग मारे जा चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देग्रेग मिशेल ने बताया कि वॉल्टहॉल काउंटी में एक, लॉरेंस काउंटी में दो और जेफरसन डेविस काउंटी में तीन लोगों की जान चली गई।मिसिसिपी के गवर्नर टेट रीवेज ने कहा कि राज्य में कई बवंडर उठे। इसके बाद उन्होंने रविवार रात को आपात स्थिति की घोषणा कर दी।

जैक्सनः ईस्टर के मौके पर दक्षिण अमेरिका में प्रतिकूल मौसमी स्थितियों के कारण आए तूफान ने कम से कम 19 लोगों की जान ले ली और लुसियाना से लेकर अपलेशियन पर्वतमाला क्षेत्र में सैकड़ों घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया।

बवंडर की आशंका के प्रति आगाह करने के लिए सायरन बजाए जाने के बाद कई लोगों ने रविवार की आधी रात भूतल, अलमारियों और गुसलखाने के टबों में बैठकर बिताई। मिसिसिपी में 11 लोगों की और उत्तरपश्चिम जॉर्जिया में छह और लोगों की मौत हो गई।

अरकनसास और दक्षिण कैरोलीना में क्षतिग्रस्त घरों से दो और शव निकाले गए। रात भर तूफान आगे की ओर बढ़ता गया जिससे बाढ़ आई, पर्वतीय क्षेत्रों में मिट्टी धंस गई और टेक्सास से लेकर पश्चिम वर्जीनिया तक 10 राज्यों में करीब 7,50,000 उपभोक्ताओं के घरों की बिजली कट गई। राष्ट्रीय मौसम सेवा को क्षेत्र भर में सैकड़ों पेड़ गिरने, छत गिरने और बिजली लाइन ठप होने की सैकड़ों सूचना प्राप्त हुई। मौसम वैज्ञानिकों ने मध्य अटलांटिक राज्यों में सोमवार को और बवंडरों, तेज हवाएं और ओलावृष्टि के लिए तैयार रहने की चेतावनी दी है।

जॉर्जिया में, मुर्रे काउंटी के अग्निशमन विभाग के प्रमुख ड्वायन बेन ने वागा-टीवी को बताया कि दो गतिशील होम पार्क बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए जहां पांच लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। तूफान ने यहां करीब पांच मील तक तबाही मचाई है।

कार्टर्सविले में भी एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई जिसके घर पर पेड़ गिर गया था। राज्य की आपदा प्रबंधन एजेंसी ने ट्वीट कर बताया कि मिसिसिपी में मरने वालों की संख्या सोमवार तड़के 11 हो गई थी। वहीं अरकनसास में भी एक व्यक्ति के घर पर पेड़ गिरने से उसकी मौत हो गई।

दक्षिण कैरोलीना में ढही हुई मंजिल के मलबे के नीचे से एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। चेटानूगा के अग्निशमन विभाग के प्रमुख फिल हाइमन ने बताया कि टेनेसी के चेटानूगा में कम से कम 150 घर और वाणिज्यिक इमारतें क्षतिग्रस्त हो गई और कई लोगों का इलाज चल रहा है हालांकि किसी को भी जानलेवा चोट नहीं आई है। उन्होंने इस वक्त लोगों को घरों में ही रहने की सलाह दी है।

 

 

टॅग्स :अमेरिकाडोनाल्ड ट्रम्पक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह