लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान और सांसद पुत्र चिराग को एके47 से भून डालने की धमकी, शेखपुरा नगर परिषद के वार्ड पार्षद पर FIR

By एस पी सिन्हा | Updated: July 28, 2020 15:23 IST

बिहार के शेखपुरा नगर परिषद के वार्ड संख्या 10 के वार्ड पार्षद संजय यादव ने दी है. इसका वीडियो वायरल होने के बाद शेखपुरा जिला के लोजपा अध्यक्ष इमाम गजाली ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए पुलिस से उसकी तत्‍काल गिरफ्तारी की मांग की है.

Open in App
ठळक मुद्देवार्ड 10 के पार्षद संजय यादव के द्वारा केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान और उनके चिराग पासवान पुत्र को भद्दी-भद्दी गालियां दी गई हैं. पार्षद कह रहा है कि हर आदमी को राशन कार्ड देना राम विलास पासवान का काम है. अगर वे ऐसा नहीं करते हैं तो वह उन्‍हें एके 47 से उड़ा देगा. वीडियो शेखपुरा के वार्ड 10 के पार्षद संजय यादव का है. वीडियो में वह एके 47 से गोली मारने की बात कर रहा है.

पटनाः केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान व उनके बेटे व लोजपा अध्यक्ष सह सांसद चिराग पासवान को एके 47 से भून डालने की धमकी दिये जाने की वीडियो सामने आने के बाद सनसनी फैल गई है.

यह धमकी बिहार के शेखपुरा नगर परिषद के वार्ड संख्या 10 के वार्ड पार्षद संजय यादव ने दी है. इसका वीडियो वायरल होने के बाद शेखपुरा जिला के लोजपा अध्यक्ष इमाम गजाली ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए पुलिस से उसकी तत्‍काल गिरफ्तारी की मांग की है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार वायरल वीडियो में शेखपुरा नगर परिषद वार्ड 10 के पार्षद संजय यादव के द्वारा केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान और उनके चिराग पासवान पुत्र को भद्दी-भद्दी गालियां दी गई हैं. साथ ही एके 47 से भून देने की बात कही गई है.

वार्ड पार्षद कह रहा है कि हर आदमी को राशन कार्ड देना राम विलास पासवान का काम है. अगर वे ऐसा नहीं करते हैं तो वह उन्‍हें एके 47 से उड़ा देगा. चिराग पासवान को भी उड़ा देगा. इस संबंध में लोजपा जिलाध्‍यक्ष इमाम गजाली ने बताया कि रामविलास पासवान तथा उनके बेटे व पार्टी के अध्‍यक्ष चिराग पासवान को लेकर इस तरह की अशोभनीय भाषा का प्रयोग बेहद आपत्तिजनक है.

वीडियो शेखपुरा के वार्ड 10 के पार्षद संजय यादव का है. वीडियो में वह एके 47 से गोली मारने की बात कर रहा है. उसकी बातों से साफ लग रहा है कि वह अपराधी प्रवृत्ति का व्‍यक्ति है. जो एके 47 गायब हुआ था, उस मामले में भी संजय यादव की संलिप्‍तता हो सकती है. इमाम गजाली ने घटना की प्राथमिकी दर्ज कराते हुए पुलिस से आरोपित की गिरफ्तारी की मांग की है. 

टॅग्स :बिहारपटनारामविलास पासवानचिराग पासवाननीतीश कुमारलोक जनशक्ति पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद