लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय मंत्री गडकरी को ‘कॉल’ कर 100 करोड़ मांगने वाले में बेलगावी जेल में बंद कैदी भी शामिल, कोर्ट ने हत्या के मामले में मौत की सजा सुनाई थी, पुलिस ने किया खुलासा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 15, 2023 21:24 IST

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस व्यक्ति ने खुद को दाऊद इब्राहिम गिरोह का सदस्य बताया था। व्यक्ति की पहचान जयेश पुजारी के रूप में हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देनागपुर पुलिस की अपराध शाखा की एक टीम शनिवार देर रात बेलगावी पहुंची।प्रथम दृष्टया उसने जेल से मोबाइल फोन से फोन किया। पुजारी से पूछताछ करने की अनुमति देने का अनुरोध करने की संभावना है।

नागपुरः केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के नागपुर कार्यालय में धमकी भरा ‘कॉल’ कर 100 करोड़ रुपये की मांग करने वाला व्यक्ति कर्नाटक के बेलगावी शहर की एक जेल का कैदी है, जिसे पिछले दिनों हत्या के एक मामले में एक अदालत ने मौत की सजा सुनाई थी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस व्यक्ति ने खुद को दाऊद इब्राहिम गिरोह का सदस्य बताया था। उन्होंने बताया कि इस व्यक्ति की पहचान जयेश पुजारी के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया उसने जेल से मोबाइल फोन से फोन किया। उन्होंने बताया कि सहायक निरीक्षक के नेतृत्व में नागपुर पुलिस की अपराध शाखा की एक टीम शनिवार देर रात बेलगावी पहुंची।

अधिकारी ने बताया कि टीम द्वारा जेल प्रशासन से सोमवार को पुजारी से पूछताछ करने की अनुमति देने का अनुरोध करने की संभावना है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि खामला में गडकरी के जनसंपर्क कार्यालय में शनिवार को पूर्वाह्न 11 बजकर 25 मिनट से अपराह्न साढ़े 12 बजे के बीच तीन धमकी भरे फोन ‘कॉल’ आए, जिसके बाद नागपुर से सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता गडकरी के नागपुर स्थित आवास और कार्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘पुजारी को हत्या के एक मामले में एक अदालत ने मौत की सजा सुनाई थी। वह एक कुख्यात गुंडा है जो 2016 में जेल से भागने में कामयाब रहा था। बाद में, उसे कर्नाटक पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।’’ उन्होंने कहा कि पुजारी ने पूर्व में कुछ वरिष्ठ अधिकारियों को धमकी भरे फोन किए थे।

पुलिस ने पहले बताया था, ‘‘कॉल करने वाले ने गडकरी के कार्यालय के फोन ऑपरेटर से कहा कि वह डी गिरोह (यानी दाऊद इब्राहिम गिरोह) का सदस्य है और उसने गडकरी से 100 करोड़ रुपये की मांग की। उसने मांग नहीं माने जाने पर बम के जरिये मंत्री को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी।’’ पुलिस ने बताया था कि ‘कॉल’ करने वाले ने पैसे पहुंचाने के लिए अपना फोन नंबर और कर्नाटक का पता दिया था।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनितिन गडकरीनागपुरमहाराष्ट्रकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई