लाइव न्यूज़ :

Union Minister Kaushal Kishore: प्रशासन ने पिस्तौल लाइसेंस निरस्त किया, केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के बेटे विकास किशोर पर एक्शन 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 7, 2023 15:02 IST

Union Minister Kaushal Kishore: केन्द्रीय आवास एवं नगरीय विकास राज्यमंत्री कौशल किशोर के घर पर एक सितंबर को 30 वर्षीय व्यक्ति की हत्या में विकास किशोर के नाम पर पंजीकृत पिस्तौल का इस्तेमाल किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्दे लाइसेंस को रद्द करने के लिए जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी थी।लखनऊ के जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने विकास किशोर का शस्त्र लाइसेंस बुधवार को रद्द कर दिया। विनय श्रीवास्तव नामक युवक की रहस्यमय परिस्थितियों में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

Union Minister Kaushal Kishore: केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के बेटे विकास किशोर की पिस्तौल का हत्या के एक मामले में इस्तेमाल होने की बात सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने उसका लाइसेंस निरस्त कर दिया है।

केन्द्रीय आवास एवं नगरीय विकास राज्यमंत्री कौशल किशोर के घर पर एक सितंबर को 30 वर्षीय व्यक्ति की हत्या में विकास किशोर के नाम पर पंजीकृत पिस्तौल का इस्तेमाल किया गया था। पुलिस ने हथियार बरामद कर लिया था और विकास के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए उसके लाइसेंस को रद्द करने के लिए जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी थी।

पुलिस रिपोर्ट की समीक्षा के बाद लखनऊ के जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने विकास किशोर का शस्त्र लाइसेंस बुधवार को रद्द कर दिया। प्रशासनिक अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को इसकी पुष्टि की। केन्द्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर के ठाकुरगंज स्थित आवास पर 31 अगस्त-एक सितंबर की मध्यरात्रि को विनय श्रीवास्तव नामक युवक की रहस्यमय परिस्थितियों में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

इस मामले में अजय रावत, अंकित वर्मा और शमीम उर्फ बाबा को गिरफ्तार किया गया था। आरोप है कि इन तीनों ने राज्य मंत्री के आवास पर जुआ खेलने को लेकर हुए झगड़े में विनय की हत्या की थी। राज्य मंत्री कौशल किशोर के अनुसार अपराध में इस्तेमाल की गई लाइसेंसी पिस्तौल उनके बेटे विकास की है।

उनका यह भी कहना है कि वारदात के वक्त विकास दिल्ली में था। घटना के एक दिन बाद पुलिस ने विकास के खिलाफ शस्त्र अधिनियम की धारा 30 (लाइसेंस या नियम का उल्लंघन) के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशलखनऊ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा