लाइव न्यूज़ :

विवाह से नाखुश लड़की ने प्रेमी से साथ मिलकर रची साजिश, मोबाइल ने कर दिया खुलासा, जेल जाने से बचा पति

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 5, 2021 21:58 IST

अलीगढ़ के थाना खैर के अंतर्गत रहने वाली युवती की नोएडा में नौकरी के दौरान ही विकास से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बीच युवती की शादी कोसीकलां निवासी एक अन्य युवक से हो गई।

Open in App
ठळक मुद्दे ऐसी साजिश रची जिससे पति जेल चला जाए और उसे छुटकारा मिल जाए। प्रेमी के हाथों पति की कार में अवैध पिस्तौल रखवाकर उसे गिरफ्तार करवाने की साजिश रची।पासा उलटा पड़ गया और प्रेमी को जेल भेज दिया गया।

मथुराः उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में शादी से नाखुश एक युवती ने पति से पीछा छुड़ाने के लिए प्रेमी के साथ मिलकर उसके खिलाफ ऐसी साजिश रची जिससे पति जेल चला जाए और उसे छुटकारा मिल जाए।

लेकिन उसी के मोबाइल फोन ने पुलिस के सामने साजिश का खुलासा कर दिया और पोल खुल गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अलीगढ़ के थाना खैर के अंतर्गत रहने वाली युवती की नोएडा में नौकरी के दौरान ही विकास से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बीच युवती की शादी कोसीकलां निवासी एक अन्य युवक से हो गई।

इसलिए उसने प्रेमी के हाथों पति की कार में अवैध पिस्तौल रखवाकर उसे गिरफ्तार करवाने की साजिश रची, लेकिन पासा उलटा पड़ गया और प्रेमी को जेल भेज दिया गया। अब युवती के ऊपर भी तलवार लटकी हुई है। कोसीकलां थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रमोद पवार ने बताया, ‘‘रविवार को गौतमबुद्ध नगर जिले के थाना दनकौर के गांव कनालसी निवासी विकास नागर ने कोटवन पुलिस चौकी में कार का नंबर बताते हुए सूचित किया कि एक युवक पत्नी के साथ कार में अवैध पिस्तौल लेकर जा रहा है। पुलिस ने उसे वहीं रोक लिया और वाहनों की तलाशी शुरू कर दी।’’

उन्होंने बताया, ‘‘उक्त कार की तलाशी लेने पर बिना लाइसेंस वाली पिस्तौल मिली। पुलिस ने पति-पत्नी से पिस्तौल के बारे में पूछा तो दोनों से इस बारे में जानकारी नहीं होने की बात कही। लेकिन युवती की बातों से पुलिस को उस पर संदेह हुआ। पुलिस ने उसका मोबाइल फोन लेकर जांचा तो शिकायतकर्ता विकास का फोन नंबर मिल गया जिस पर कुछ ही देर पहले बात हुई थी।

फोन के पिछले रिकॉर्ड में भी कई बार लंबे समय तक उस नंबर पर बात किए जाने के प्रमाण मिले। इसके बाद पुलिस ने दोनों से सख्ती से पूछताछ की तो सारा मामला सामने आ गया।’’ पवार ने बताया कि विकास के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (भादसं) की धारा 203, 211, 120 (बी) व 25 तथा शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं, साजिश रचने वाली प्रेमिका तथा इसमें उसका साथ देने वाले उसके भतीजे काशी के खिलाफ भादसं की धारा 203, 211 व 120 (बी) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशमथुरायूपी क्राइमup crime
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज