लाइव न्यूज़ :

अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी को अफ्रीका से किया गया गिरफ्तार, बॉलीवुड सितारें और बिजनेसमैन लेंगे अब राहत की सांस 

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 1, 2019 14:10 IST

अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी पिछले कई सालों से ऑस्ट्रेलिया में रह रहा था। रवि ने ऑस्ट्रेलिया में अपना आलिशान घर भी बनवाया है। रवि पुजारी ने भारत देशों से दूरी बनाई हुई थी

Open in App
ठळक मुद्दे रवि पुजारी पर 2009 से 2013 के बीच देश के कई बॉलीवुड सितारों और बिजनेसमैन को धमकी दी थी। रवि पुजारी 90 के दशक का डॉन था। जो मुंबई में एक्सटॉर्शन रैकिट ऑपरेट करता था। 

अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। केंद्रीय जांच एजेंसियों ने इस खबर की पुष्टि की है। रवि पुजारी को अफ्रीकी देश सेनेगल के डकार इलाके से 22 जनवरी को गिरफ्तार किया गया। इस बात की सूचना अफ्रिकी दूतावास ने भारतीय दूतावास को 26 जनवरी को दी है। रवि पुजारी को पूछताछ के लिए भारत भी लाया जा सकता है। हालांकि सरकार ने अभी इस खबर की अधिकारिक पुष्टि नहीं की है। 

रवि पुजारी पिछले कई सालों से ऑस्ट्रेलिया में रह रहा था। रवि ने ऑस्ट्रेलिया में अपना आलिशान घर भी बनवाया है। रवि पुजारी ने भारत देशों से दूरी बनाई हुई थी। रवि पुजारी 90 के दशक का डॉन था। जो मुंबई में एक्सटॉर्शन रैकिट ऑपरेट करता था। 

रवि पुजारी पहले छोटा राजन के गैंग से भी जुड़ा हुआ था। लेकिन साल 2000 में छोटा गैंग और इनके गैंग में फूट पड़ गई थी। जिसके बाद 2001 में वह छोटा राजन के गैंग से अलग होकर अपनी गैंग बना ली। 

रवि पुजारी की गिरफ्तारी के बाद बॉलीवुड सितारों और देश के बड़े बिजनेसमैनों ने राहत की सांस ली होगी। रवि पुजारी पर 2009 से 2013 के बीच देश के कई बॉलीवुड सितारों और बिजनेसमैन को धमकी दी थी। 

- फिल्म  निर्देशक महेश भट्ट की उसने दो बार हत्या की कोशिश की है। महेश भट्ट की कई बार हत्या की प्लानिंग भी की है।

- तकरीबन पांच साल पहले फिल्म निर्माता अली मोरानी के जुहू स्थित घर पर रवि पुजारी ने गोलीबारी करवाई थी।  - नेस वाडिया को भी रवि ने कई बार जानलेना धमकी दी है।  नेस वाडिया एक्ट्रेस  प्रीति जिंटी के एक्स बॉयफ्रेंड थे। 

- महेश भट्ट की बेटी पूजा भट्ट को भी कई बार धमकियां रवि दे चुका है। 

- गुजरात के व्यापारी  जिग्नेश मेवाणी को भी मिल चुकी है धमकियां।

- JNU के छात्रनेता उमर खालिद और शेहला राशिद ने भी पुजारी पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था। 

खबरों के मुताबिक, कोर्ट में जब महेश भट्ट ने केस दर्ज किया था तो उनके वकील ने दलील देते हुए कहा था कि रवि पुजारी चाहता था कि गैंगस्टर शाहरुख खान, फराह खान, दीपिका पादुकोण, महेश भट्ट या मुकेश भट्टे को निशाना बनाकर इंडस्ट्री में अपना वर्चस्व बनाना चाहता है। 

टॅग्स :मुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर