लाइव न्यूज़ :

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का एजेंट दानिश चिकना राजस्थान से गिरफ्तार, कार से ड्रग्स जब्त

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 2, 2021 21:49 IST

दाऊद इब्राहिम का एजेंट दानिश मर्चेंट उर्फ दानिश चिकना मुंबई के डोंगरी इलाके में ड्रग्स की फैक्टरी चला रहा था. उसकी कार से कुछ मात्रा में ड्रग्स जब्त भी की गई है.

Open in App
ठळक मुद्देपिछले सप्ताह एनसीबी ने डोंगरी में दानिश की ड्रग्स फैक्टरी पर छापा मारा था. क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े के नेतृत्व में टीम वहां पहुंची और पुलिस की मदद से उसे गुरुवार शाम गिरफ्तार किया. दानिश हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ फिरौती, हत्या का प्रयास समेत छह अपराध दर्ज हैं.

मुंबईः अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का एजेंट दानिश मर्चेंट उर्फ दानिश चिकना को एनसीबी ने राजस्थान से गिरफ्तार किया है.

दानिश मुंबई के डोंगरी इलाके में ड्रग्स की फैक्टरी चला रहा था. उसकी कार से कुछ मात्रा में ड्रग्स जब्त भी की गई है. पिछले सप्ताह एनसीबी ने डोंगरी में दानिश की ड्रग्स फैक्टरी पर छापा मारा था. लेकिन, वह फरार हो गया था. उसके बाद से एनसीबी का दस्ता उसका पीछा कर रहा था.

राजस्थान में उसका लोकेशन मिलने के बाद एनसीबी के क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े के नेतृत्व में टीम वहां पहुंची और पुलिस की मदद से उसे गुरुवार शाम गिरफ्तार किया. एनसीबी उसे लेकर मुंबई पहुंच गई है. दानिश हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ फिरौती, हत्या का प्रयास समेत छह अपराध दर्ज हैं.

एनसीबी के दर्ज दो मामलों में वह फरार था. तीन माह में 7 विदेशी ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार एनसीबी ने गुरुवार को ही मुंबई और उपनगरों में कार्रवाई करके दो ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार किया था. इसमें नवी मुंबई के कोपरखैरणे से नाइजीरियाई नागरिक को 260 ग्राम एमडी और 22 ग्राम कोकीन के साथ गिरफ्तार किया गया था.

इसके पहले बुधवार को जोगेश्वरी से नासिर समीरुद्दीन को 55 ग्राम एमडी के साथ गिरफ्तार कियागया था. अब तक 7 विदेश ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार करके मादक पदार्थों का भंडार जब्त किया गया है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमुंबईराजस्थानदाऊद इब्राहिम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा