अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील की बड़ी बहन हमीदा की कोरोना से मौत, 1 महीने में दो बहनों की गई जान
By स्वाति सिंह | Updated: June 16, 2020 17:24 IST2020-06-16T17:24:16+5:302020-06-16T17:24:16+5:30
अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील की बड़ी बहन हमीदा की मौत हो गई है। पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही थी।

छोटा शकील बड़ी बहन हमीदा की मौत हो गई है।
मुंबई: अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील को एक महीने के अंदर दूसरा झटका लगा है। दरअसल, छोटा शकील बड़ी बहन हमीदा की मौत हो गई है। हमीदा कोरोना वायरस से पीड़ित थी। रिपोर्ट में अंडरवर्ल्ड के सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि हमीदा 2006 में मुंबई में शिफ्ट हो गई थी। उनका इलाज ठाणे के मुम्ब्रा में चल रहा था। बता दें कि 1 महीने के अंदर छोटा शकील की दो बहनों की मौत हो चुकी है। पिछले महीने छोटी बहन फहमीदा शेख का निधन हो गया था।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फहमीदा शेफ की हार्ट अटैक के कारण मौत हुई थी। बता दें कि छोटा शकील की बहन फहमीदा की उम्र 50 साल थी और वह अपने परिवार के साथ मुंबई के मीरा रोड पर रहती थी। फहमीदा का पति आरिफ शेख प्रॉपर्टी का काम करता है।
कौन है छोटा शकील?
छोटा शकील 60 के दशक के मध्य में मुंबई में एक संदिग्ध ट्रैवल एजेंसी चलाता था। 1980 के दशक में वह दाऊद के साथ मिल गया और माफिया के तौर पर उभरा। उसे दाऊद का काफी करीबी माना जाता है। कई जांच एजेंसियां ये भी कहती हैं कि वो दाऊद की डी कंपनी को वहीं चलाता था।
1988 में राष्ट्रीय सुरक्षा एक्ट के तहत गिरफ्तार होने के बाद छोटा शकील लगभग चार महीने जेल में रहा। जमानत मिलते ही वो भागकर दाऊद के पास दुबई चला गया। बाद में मार्च 1993 में दोनों ने भारत के सबसे बड़े आतंकवादी हमले मुंबई सीरियल ब्लास्ट की साजिश बनाई और उसे अंजाम दिया।