लाइव न्यूज़ :

कैमूर: अनियंत्रित वाहन सड़क किनारे झाड़ियों में लगी आग के बीच पलटा, दो किन्नरों और वाहन चालक की हुई मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 24, 2022 19:04 IST

बिहार के कैमूर जिले के चांद थाना क्षेत्र के भभुआ-धरौली रोड पर बिहार की सीमा में चांद गांव के पास शनिवार की शाम अनियंत्रित पिकअप सड़क के किनारे झाड़ियों में लगी आग के बीच पलट गई।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी-बिहार सीमा पर एक ऐसा भीषण सड़क हादसे में दो किन्नरों समेत वाहन चालक की मौत हो गई हैभभुआ-धरौली रोड पर बिहार की सीमा में चांद गांव के पास सड़क के दोनों किनारों पर आग लगी थी अनियंत्रित पिकअप आग में पलट गई और हादसे में कुल तीन लोगों की जलकर मौत हो गई

कैमूर: यूपी-बिहार सीमा पर एक ऐसा भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो किन्नरों समेत वाहन चालक की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक बिहार के कैमूर जिले के चांद थाना क्षेत्र के भभुआ-धरौली रोड पर बिहार की सीमा में चांद गांव के पास शनिवार की शाम अनियंत्रित पिकअप सड़क के किनारे झाड़ियों में लगी आग के बीच पलट गई।

पिकअप के भीषण आग की चपेट में आने से उसमें सवार दो किन्नरों सहित कुल पांच लोग गंभीर रूप से झुलस गए। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने फौरन सभी को जलती हुई पिकअप से बाहर निकाला और घायलों को चांद के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। रविवार को इलाज के दौरान घायल पांच लोगों में से तीन लोगों ने दम तोड़ दिया। वहीं दो अन्य की हालत गंभीर बताई गई है। मृतकों में दो किन्नर और एक वाहन का चालक है। 

इस हादसे के बारे में जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक दुर्घटना का शिकार हुए पिकअप के ड्राइवर अभिषेक रोहतास जिले के करहगर थाना क्षेत्र के बभनी गांव के रहने वाले थे। वो अपने पिकअप में दो किन्नरों और दो अन्य लोगों को लेकर किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भभुआ से धरौली जा रहे थे।

अभिषेक जब भभुआ-धरौली रोड से गुजर रहे थे तो रास्ते में चांद गांव के पास सड़क किनारे झाड़ियों में आग लगी हुई थी। आग से फैल रहे धुएं के कारण चालक अभिषेक वाहन से अपना नियंत्रिण खो बैठे। 

इसके बादज उनकी पिकअप सीधे आग के शोलों में पलट गई और शाम होने के कारण सड़क पर लोगों की आवाजाही काफी कम थी। इसलिए दुर्घटना के शिकार हुए लोगों को फौरी सहायता नहीं मिल पाई।

लेकिन कुछ देर बाद घटनास्थल से गुजरते हुए ग्रामीणों ने जब आग में पिकपक में फंकर लोगों को जलते हुए दखा तो वहां चीख-पुकार मच गई। पिकअप सवारों को बचाने के लिए कुछ लोग आग के बीच कूदे लेकिन आग की भीषण लपटों के कारण वो भी कुछ खास नहीं कर पाये। इसके बाद सूचना फायर डिपार्टमेंट को दी गई। 

सूचना मिलते ही फायर विभाग के लोग दमकल गाड़ियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और आग को बुझाया। ग्रामीणों ने फौरन पांचों घायलों को चांद के पीएचसी में भर्ती कराया। जगां इलाज के दौरान ड्राइवर समेत दो किन्नरों की मौत हो गई है, बाकि घायलों का इलाज जारी है।  

टॅग्स :बिहारसड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली