लाइव न्यूज़ :

नवरात्र में धन कमाने के लिए अपने ही भतीजे को जिंदा दफन कर रहा था फूफा, पुलिस ने चार लोगों को किया गिरफ्तार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 28, 2022 07:24 IST

पुलिस उपाधीक्षक (बांगरमऊ) पंकज कुमार ने बताया कि आसीवन थाना क्षेत्र के ताजपुर निवासी शुभम गोस्वामी (23) की तहरीर के आधार पर चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्दे पुलिस ने उसके फूफा मुन्ना लाल पांडे और तीन अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है। फूफा ने उससे कहा था कि उसे ‘‘भू समाधि’’ दी जाएगी, जिससे लोग वहां दान चढ़ाएंगे।गोस्वामी ने अपने फूफा और तीन अन्य लोगों पर उसे मारने के प्रयास का आरोप लगाया है।

उन्नावः उन्नाव में बांगरमऊ इलाके के ताजपुर गांव में 23 वर्षीय एक व्यक्ति को जिंदा दफनाने के आरोप में उसके फूफा एवं तीन अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पीड़ित को बचा लिया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। आरोपियों ने नवरात्रों के दौरान लोगों को आकर्षित करने और दान के माध्यम से धन कमाने के प्रयास में यह काम किया।

पुलिस उपाधीक्षक (बांगरमऊ) पंकज कुमार ने बताया कि आसीवन थाना क्षेत्र के ताजपुर निवासी शुभम गोस्वामी (23) की तहरीर के आधार पर चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उसके फूफा मुन्ना लाल पांडे और तीन अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है। अन्य तीन आरोपियों की पहचान प्रभाशंकर शुक्ला, सतीश चंद्र और शिवकेश दीक्षित के रूप में हुई है।

गोस्वामी ने आरोप लगाया कि उनके फूफा ने उससे कहा था कि उसे ‘‘भू समाधि’’ दी जाएगी, जिससे लोग वहां दान चढ़ाएंगे। गोस्वामी ने अपने फूफा और तीन अन्य लोगों पर उसे मारने के प्रयास का आरोप लगाया है। इस संबंध में भारतीय दंड संहिता की धारा 307 (हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेश समाचारक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली