लाइव न्यूज़ :

उमेश पाल हत्याकांड: एसटीएफ ने अतीक अहमद के साले अखलाक को मेरठ से किया गिरफ्तार, शूटर और अतीक के बेटे को भगाने में की थी मदद

By अनिल शर्मा | Updated: April 2, 2023 10:51 IST

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अखलाक ने उमेश पाल की हत्या करने के बाद शूटर और अतीक अहमद के बेटे असद को भगाने में मदद की थी। नेता बने अतीक अहमद को प्रयागराज के एमपी-एमएलए कोर्ट ने 28 मार्च को दोषी ठहराया था।

Open in App
ठळक मुद्देएसटीएफ ने गैंगस्टर अतीक अहमद के साले अखलाक को मेरठ से गिरफ्तार किया है। अखलाक उत्तर प्रदेश के मेरठ के नौचंदी इलाके का रहने वाला है।अखलाक ने उमेश पाल की हत्या करने के बाद शूटर और अतीक अहमद के बेटे असद को भगाने में मदद की थी।

मेरठः उमेश पाल हत्याकांड में एक बड़े घटनाक्रम में स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने गैंगस्टर अतीक अहमद के साले अखलाक को मेरठ से गिरफ्तार किया है। अखलाक को अतीक अहमद के शूटरों को पनाह देने तथा शूटरों को भागने में मदद करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

अखलाक उत्तर प्रदेश के मेरठ के नौचंदी इलाके का रहने वाला है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अखलाक ने उमेश पाल की हत्या करने के बाद शूटर और अतीक अहमद के बेटे असद को भगाने में मदद की थी। नेता बने अतीक अहमद को प्रयागराज के एमपी-एमएलए कोर्ट ने 28 मार्च को दोषी ठहराया था और मृतक उमेश पाल के अपहरण मामले में कठोर आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

 अतीक अहमद के खिलाफ पिछले 43 वर्षों में 100 से अधिक मामले दर्ज हैं। अतीक अहमद के अलावा, अदालत ने दिनेश पासी और खान सौलत हनीफ को उम्रकैद की सजा सुनाई और तीनों दोषियों में से प्रत्येक पर 5,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया। वहीं अतीक अहमद के भाई अशरफ सहित मामले के सात अन्य आरोपियों को बरी कर दिया गया।

2005 में बसपा विधायक राजू पाल की हत्या के मामले में मुख्य गवाह उमेश पाल की इस साल 24 फरवरी को प्रयागराज में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अतीक उमेश पाल हत्याकांड का मुख्य आरोपी था। उमेश पाल के अलावा, उनके दो सुरक्षाकर्मियों की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पूर्व सांसद और विधायक अतीक को उत्तर प्रदेश पुलिस अहमदाबाद की साबरमती जेल से 24 घंटे के लंबे अभियान के बाद सोमवार को प्रयागराज की नैनी जेल ले आई थी।

टॅग्स :अतीक अहमदउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह