लाइव न्यूज़ :

बिजनेस में घाटा, फांसी से लटकते मिले पति-पत्नी के शव, दंपति के 5 और 6 साल के दो बेटे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 23, 2021 14:17 IST

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के उल्हासनगर थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यह मामला प्रथमदृष्टया आत्महत्या का प्रतीत होता है क्योंकि कोविड-19 महामारी की वजह से व्यक्ति को कारोबार में बड़ा घाटा हुआ था।

Open in App
ठळक मुद्देशहद फाटक इलाके स्थित अपने घर में फांसी से लटके मिले।दंपति के दो बेटे हैं, जिसकी उम्र पांच और छह साल है। मृतक के पड़ोसियों ने पुलिस को बताया है कि सचिन का फर्नीचर का व्यवसाय था।

ठाणेः महाराष्ट्र के ठाणे जिले के उल्हासनगर क्षेत्र में 30 वर्षीय व्यक्ति और उसकी पत्नी के शव घर पर फांसी से लटकते मिले। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

 

उल्हासनगर थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यह मामला प्रथमदृष्टया आत्महत्या का प्रतीत होता है क्योंकि कोविड-19 महामारी की वजह से व्यक्ति को कारोबार में बड़ा घाटा हुआ था। उन्होंने बताया कि सचिन सुतार और उसकी पत्नी शरवरी (28) शनिवार और रविवार की दरमियानी रात शहद फाटक इलाके स्थित अपने घर में फांसी से लटके मिले।

अधिकारी ने बताया कि दंपति के दो बेटे हैं, जिसकी उम्र पांच और छह साल है। अधिकारी के मुताबिक मृतक के पड़ोसियों ने पुलिस को बताया है कि सचिन का फर्नीचर का व्यवसाय था और इसमें उसे घाटा हुआ था। उसकी पत्नी घरेलू सहायिका के रूप में काम करती थी। पुलिस ने बताया कि दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे जांच जारी है।

उप्र : ट्रक चालक की गोली मारकर हत्या

मऊ जिले के दोहरीघाट थाना क्षेत्र के गोठा पावर हाउस के पास ट्रक की धुलाई करा रहे एक चालक की सोमवार की शाम गोली मारकर कथित तौर पर हत्या कर दी गई। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि घोसी कोतवाली क्षेत्र के मानिकपुर आसना का निवासी संजय यादव (26) ट्रक चलाता था। वह शाम को गोठा बाजार के पावर हाउस के पास ट्रक की धुलाई कराने गया था।

करीब सात बजे चार पहिया वाहन से आए दो व्यक्तियों ने संजय को सीने में गोली मार दी। गोली चलने की आवाज सुनकर इकट्ठा हो गये। घायल संजय को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोहरीघाट पहुंचाया गया वहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। थानाध्यक्ष सिंह ने बताया कि वारदात के बाद हमलावर दोहरीघाट की तरफ भाग गए। घटना की वजह का पता नहीं चल सका। मामले की जांच की जा रही है ।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह