What is Stealthing: कंडोम के बिना बनाया 'शारीरिक संबंध', युवक गया जेल, जानिए वजह

By धीरज मिश्रा | Updated: June 14, 2024 13:24 IST2024-06-14T13:22:01+5:302024-06-14T13:24:09+5:30

What is Stealthing: एक युवक को पुलिस ने बलात्कार के मामले में गिरफ्तार किया है।

uk sex crime international stealthing man jailed 5 year rape case | What is Stealthing: कंडोम के बिना बनाया 'शारीरिक संबंध', युवक गया जेल, जानिए वजह

फाइल फोटो

Highlightsयुवक ने शारीरिक संबंध बनाने के दौरान कंडोम का इस्तेमाल नहीं कियापुलिस ने पांच साल की सजा सुनाई महिला के साथ शारीरिक संबंध प्रोटेक्शन के आधार पर बनाना था

What is Stealthing: एक युवक को पुलिस ने बलात्कार के मामले में गिरफ्तार किया है। युवक पर आरोप है कि उसने अपनी पार्टनर के साथ शारीरिक संबंध बनाने के दौरान कंडोम का इस्तेमाल नहीं किया। जबकि, दोनों में यह तय हुआ था कि शारीरिक संबंध बिना कंडोम के इस्तेमाल के नहीं होगा।

कोर्ट ने युवक को दोषी पाया और चार साल तीन महीने की सजा सुनाई है। आप यह सोच रहे होंगे कि ऐसा क्यों हुआ। दरअसल, ऐसा स्टेल्थिंग की वजह से हुई। चलिए आपको बताते हैं कि स्टेल्थिंग क्या होता है।

स्टेल्थिंग क्या है

दो लोग जब प्रोटेक्शन के आधार पर शारीरिक संबंध बनाने के लिए तैयार होते हैं। लेकिन, अगर व्यक्ति कंडोम के इस्तेमाल पर अपनी पार्टनर से झूठ बोलता है या फिर बिना उसकी अनुमित के कंडोम हटाता है तो वह स्टेल्थिंग माना जाता है। इसे बलात्कार की कटेगरी में रखा गया है।

हिन्दुस्तान टाइम्स की खबर के अनुसार, ब्रिटेन के ब्रिक्सटन में  39 साल के गाई मुकेंदी ने बिना महिला के अनुमति के कंडोम हटाया था। जबकि उसके और महिला के बीच प्रोटेक्शन के आधार पर शारीरिक संबंध बनाने के लिए सहमति बनी थी। लेकिन मुकेंदी ने बीच में ही कंडोम हटा लिया था। 

मैसेज से हुआ खुलासा

महिला की शिकायत पर पुलिस ने जब छानबीन की तो आरोपी के मैसेज से खुलासा हुआ। आरोपी गाई मुकेंदी ने महिला से स्टेल्थिंग के लिए माफी मांगी। यही मैसेज उसे दोषी ठहराने के लिए पर्याप्त थे। महिला ने पुलिस को पूरी घटना के बारे में जानकारी दी थी। हालांकि, शुरुआती बातचीत तो आरोपी और महिला के बीच हुए उसे आरोपी ने डिलीट कर दिया था। 

जांच का नेतृत्व करने वाले डिटेक्टिव कांस्टेबल जैक अर्ल ने कहा कि पूरी जांच के दौरान मुकेंदी ने किसी भी तरह के गलत काम से इनकार किया। लेकिन हमारे अधिकारियों ने जूरी के मन में कोई संदेह न रहने देने के लिए उसके खिलाफ कठोर केस बनाया। हम पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए समर्पित थे और इस अपराध के बारे में जागरूकता बढ़ाना जारी रखेंगे कि यह बलात्कार का एक रूप है।

Web Title: uk sex crime international stealthing man jailed 5 year rape case

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे