लाइव न्यूज़ :

उज्जैन: लॉकडाउन के दौरान वेश्यावृत्ति के शक में दो बहनों के मुंह पर पोती कालिख, मचा हंगामा, सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

By बृजेश परमार | Updated: May 16, 2020 06:45 IST

मध्य प्रदेश के उज्जैन में आदिवासी क्षेत्रों और खाप पंचायत की तर्ज पर शहरी थाना क्षेत्र में चरित्र शंका के चलते रहवासियों ने दो बहनों के मुंह पर कालिख पोती

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश के उज्जैन में आदिवासी क्षेत्रों और खाप पंचायत की तर्ज पर शहरी थाना क्षेत्र में चरित्र शंका के चलते रहवासियों ने दो बहनों के मुंह पर कालिख पोती

मध्य प्रदेश के उज्जैन में आदिवासी क्षेत्रों और खाप पंचायत की तर्ज पर शहरी थाना क्षेत्र में चरित्र शंका के चलते रहवासियों ने दो बहनों के मुंह पर कालिख पोती। चिमनगंज थाना क्षेत्र के पंवासा में यह वारदात शुक्रवार को अंजाम दी गई। पुलिस ने 7 आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

मक्सी रोड पर पंवासा के पास बजरंग नगर में यह शर्मनाक घटना हुई है। यहां रहने वाली दो बहनों को चरित्र शंका में आसपास के रहवासियों ने मारपीट कर उनके मुंह पर कालिख पोत दी। 

मामले में चिमनगंज मंडी थाना पुलिस ने जितेन्द्र, कुलदीप, शारदाबाई, दीपमाला, आशा, कान्हा, रोशनी कुल 7 आरोपियों पर भादवि की धारा 355, 294, 506, 323, 34 में प्रकरण दर्ज किया है। 

वहीं एक युवक के खिलाफ लॉकडाउन उल्लंघन का भी प्रकरण दर्ज किया गया है।  

बजरंग नगर निवासी दो बहनों के पास एक परिचित युवक मिलने आया था। यह देख रहवासियों ने महिलाओं पर वेश्यावृत्ति का आरोप लगा दिया और हंगामा खड़ा कर दिया। 

रहवासियों ने युवक के साथ मारपीट की साथ ही दोनों बहनों को भी पीटा और उनके मुंह पर कालिख पोत दी। 

घटना से दुखी दोनों बहने थाना चिमनगंज पहुंची और यहां 4 महिलाओं सहित 7 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया। इस घटना का वीडियो वायरल हो गया।

सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। युवक के खिलाफ लॉकडाउन उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। रहवासियों को कानून हाथ में लेने का अधिकार नहीं है, उन्हें कोई परेशानी थी तो पुलिस को शिकायत करना चाहिए। -जितेन्द्र भास्कर,टी आई थाना चिमनगंज मंडी, उज्जैन

टॅग्स :कोरोना वायरसमध्य प्रदेशउज्जैनक्राइमलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े