लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश के उज्जैन में 'ट्रिपल मर्डर' से सनसनी, मां-बेटे और पोते की हत्या, अलग-अलग जगह मिले शव

By बृजेश परमार | Updated: April 13, 2022 10:07 IST

उज्जैन में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या का मामला सामने आया है। महिला का शव जहां घर में मिला है वहीं उसके बेटे और पोते का शव इंगोरिया थाना क्षेत्र में चंबल नदी के पास झाड़ियों में मिला।

Open in App
ठळक मुद्दे उज्जैन के जीवाजीगंज थाना क्षेत्र में रहने वाले एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या।बेटे और पोते की लाशें चंबल नदी के पास मिली जबकि मां का शव घर में पलंग पेटी में बंद मिला।

उज्जैन: मध्य प्रदेश के उज्जैन के जीवाजीगंज थाना क्षेत्र में रहने वाले एक ही परिवार के तीन ( मां-बेटे और पोते) की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बेटे और पोते की लाशें सोमवार देर रात इंगोरिया थाना क्षेत्र में चंबल नदी से कुछ दूरी पर पड़ी मिली। मां का शव मंगलवार जीवाजीगंज थाना क्षेत्र में घर में पलंग पेटी में बंद मिला। सभी शव तीन से पांच दिन पुराने बताए गए हैं। शवों पर धारदार हथियार के हमले के निशान पाए गए हैं। पुलिस ने इसे हत्या का मामला बताया है। पुलिस जांच में जुट गई है। 

घर का ताला टूटा तो मिली तीसरी लाश

जिले के इंगोरिया थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात दो पुरुषों के शव मिले थे। शव चंबल नदी के करीब झाड़ियों में पाए गए। इनकी शिनाख्त राजेश नागर और उसके बेटे पार्थ नागर के रूप में की गई। यह भी पता लगा है कि दोनों उज्जैन के जीवाजीगंज थाना क्षेत्र के हरि नगर में रहते थे। पुलिस हरि नगर स्थित उनके घर पहुंची तो वहां ताला लगा मिला। पड़ोसियों ने बताया कि पांच-छह दिनों से यहां ताला लगा हुआ है। 

इस पर पुलिस ने ताला तुड़वा दिया। भीतर जाने और पड़ताल करने पर सबके होश उड़ गए। यहां एक पलंग पेटी के अंदर राजेश नागर की मां सरोज नागर का शव मिला। सरोज की उम्र 80 साल थी। तीनों के शवों पर धारदार हथियार के निशान मिले हैं। पुलिस हत्या के कारण का पता लगा रही है।

इंगोरिया थाना प्रभारी प्रथ्वीसिंह खलाटे के अनुसार सोमवार रात थाने पर चंबल नदी के किनारे दो पुरूषों के शव पड़े होने की सूचना पर पुलिस स्थल पर पहुंची थी। दोनों के गले धारदार हथियारों से काटे गए थे। शव के पास से एक की पेड मोबाइल मिला था जो बंद था। मोबाइल आन करने पर उसमें मिले नंबरों पर संपर्क करने पर शवों की पहचान राजेश पिता सोहनलाल नागर 50 वर्ष एवं पार्थ पिता राजेश 21 वर्ष के रूप में की गई। शवों से बदबू आ रही थी।

चार पहिया वाहन के पहियों के निशान मिले

लाश मिलने की जगह पर एक छोटे चार पहिया वाहन के पहियों के निशान मिले हैं। हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है। इनके शव मिलने की सूचना इनके निवास के थाने जीवाजीगंज को दी गई थी। इसके बाद पुलिस इनके घर पहुंची थी। बताया गया कि महिला का साडी से गला घोंटकर हत्या की गई है। धारदार हथियार के निशान भी मिले है। पूरे घर का सामान बिखरा हुआ था। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट एवं एफएसएल दल को बुलाकर जांच करवाई गई है।

तीनों के शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे पुलिस ने उनके चचेरे भाई को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया है। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि मृतक राजेश छोटे स्तर पर ब्याज का काम करता था। उसके आसपास के लोग और परिवार के लोगों से बहुत ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। उसकी पहली पत्नी से तलाक हो गया था। दो बेटियां हैं जिनके आने पर और जानकारी मिलने की उम्मीद है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउज्जैनMadhya Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा