लाइव न्यूज़ :

उज्जैनः इंटरनेट पर सर्च करने के बाद मां ने तीन माह की बेटी को पानी की टंकी में डुबोकर मार डाला, जानिए क्या है कारण

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 24, 2021 15:25 IST

पुलिस ने बताया कि यह घटना 12 अक्टूबर को उज्जैन जिला मुख्यालय से करीब 75 किलोमीटर दूर खाचरोद कस्बे में हुई।

Open in App
ठळक मुद्दे मामले की जांच के बाद शुक्रवार को महिला को गिरफ्तार किया गया।महिला ने अपने मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हुए इंटरनेट पर सर्च किया था कि कैसे किसी को डुबोकर मारा जाता है।महिला ने चिल्लाते हुए अपने घर वालों को बताया था कि उसकी बेटी घर से गायब हो गई है।

उज्जैनः मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में एक महिला ने पानी में डुबोकर मारने का तरीका इंटरनेट पर सर्च (खोजने) करने के बाद अपनी तीन महीने की बेटी की कथित तौर पारिवारिक विवाद के चलते पानी की टंकी में डुबोकर हत्या कर दी।

 

 

यह जानकारी पुलिस ने रविवार को दी है। पुलिस ने बताया कि यह घटना 12 अक्टूबर को उज्जैन जिला मुख्यालय से करीब 75 किलोमीटर दूर खाचरोद कस्बे में हुई, लेकिन मामले की जांच के बाद शुक्रवार को महिला को गिरफ्तार किया गया।

खाचरोद थाना प्रभारी रवींद्र यादव ने बताया घटना से पहले इस महिला ने अपने मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हुए इंटरनेट पर सर्च किया था कि कैसे किसी को डुबोकर मारा जाता है। उन्होंने कहा कि 12 अक्टूबर दोपहर को इस महिला ने चिल्लाते हुए अपने घर वालों को बताया था कि उसकी बेटी घर से गायब हो गई है।

उन्होंने बताया कि इसके बाद परिजनों ने बच्ची की तलाश की और फिर पुलिस से शिकायत की। अधिकारी ने कहा कि बाद में बच्ची का शव घर की छत पर स्थित पानी की टंकी में तैरता हुआ पाया गया। उन्होंने कहा कि मामले की जांच के बाद पुलिस ने 21 अक्टूबर को महिला और उसके पति को हिरासत में लिया।

अधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक जांच में पाया गया कि जब यह घटना हुई तो उसका पति घर पर ऑनलाइन कक्षाएं ले रहा था। उन्होंने कहा कि पुलिस को यह भी पता चला कि वर्ष 2018 के बाद से यह महिला अपने पति पर परिवार से अलग रहने के लिए दबाव बना रही थी। उन्होंने कहा कि पूछताछ के बाद महिला को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेशउज्जैन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा!