लाइव न्यूज़ :

Ujjain rape case: रोज रात 2-3 बजे आता था बेटा भरत, मैंने सुबह पूछा- बलात्कार कहां पर हुआ है, वह कुछ नहीं बोला, पिता ने कहा-फांसी दो और कोई वकील केस न लड़े...

By बृजेश परमार | Updated: September 30, 2023 10:50 IST

Ujjain rape case: उज्जैन बार काउंसिल के अध्यक्ष अशोक यादव ने कहा कि इस घटना ने इस प्रसिद्ध नगरी की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाया है। हम अपने सदस्यों से आरोपी का मुकदमा नहीं लेने की अपील कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमामले में ऑटो रिक्शा चालक भरत सोनी को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया था।मेरे बेटे ने अपराध किया है, इसलिए उसे फांसी दी जानी चाहिए।न मैं उससे मिलने अस्पताल गया, ना ही थाने या अदालतों में जाऊंगा।

Ujjain rape case: मध्य प्रदेश के उज्जैन में 12 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार व्यक्ति के पिता ने कहा कि उनके बेटे को फांसी की सज़ा दी जानी चाहिए जबकि स्थानीय बार एसोसिएशन ने अधिवक्ताओं से अपील की है कि कोई भी वकील आरोपी का अदालत में बचाव न करे।

आरोपी के पिता ने कहा कि हमें कुछ पता नहीं था। उसे जब पुलिस ले गई तो हमें समझ आया। घटना की जानकारी हुई थी की उज्जैन में किसी बच्ची के साथ ऐसा हुआ है तो मन दहल गया था। भरत रात में 2-3 बजे आ जाता था। सोमवार को वह देर से आया था। उसके बाद सामान्य रूप से उसने रोज की तरह काम किया था। इस दौरान उससे मेरी दो मामले पर बात हुई थी।

एक तो बच्ची के बलात्कार और एक हेलीकाप्टर से सुरक्षाकर्मियों के आने का। उस दौरान उसने पूछा था कि बलात्कार कहां पर हुआ है। इसके बाद वह अपने काम के लिए निकल गया था। यह पूछे जाने पर की आरोपी को क्या सजा मिलना चाहिए, उनका कहना है कि वो बच्ची किसी की भी हो गलत ही हुआ है। जिसने भी किया है सजा तो मिलना चाहिए।

अगर भरत ने किया है तो उसे भी फांसी पर चढ़ा दो। हमें न्यायालय पर पूरा विश्वास है। महाकाल की नगरी में ऐसा होना बहुत ही गलत है। न मैं केस लडूंगा न ही भरत से मिलने जाउंगा। मुझे भगवान पर पूरा विश्वास है। मामले में ऑटो रिक्शा चालक भरत सोनी को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया था।

उसके पिता ने कहा, “यह एक शर्मनाक करतूत है। न मैं उससे मिलने अस्पताल गया, ना ही थाने या अदालतों में जाऊंगा। मेरे बेटे ने अपराध किया है, इसलिए उसे फांसी दी जानी चाहिए।” उज्जैन बार काउंसिल के अध्यक्ष अशोक यादव ने कहा कि इस घटना ने इस प्रसिद्ध नगरी की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने कहा, “हम अपने सदस्यों से आरोपी का मुकदमा नहीं लेने की अपील कर रहे हैं।”

तकरीबन 12 साल की लड़की जख्मी हालत में शहर की सड़कों पर भटकती मिली थी जिसके तीन दिन बाद सोनी को गिरफ्तार किया गया। मेडिकल परीक्षण में साबित हो चुका है कि लड़की के साथ बलात्कार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया था कि जांच के दौरान आरोपी भरत सोनी को जब पुलिस घटनास्थल पर ले गई तो उसने कथित रूप से भागने की कोशिश की और इस दौरान वह घायल हो गया।

पीड़िता इंदौर के शासकीय महाराजा तुकोजीराव होलकर महिला चिकित्सालय में भर्ती है जहां उसकी बुधवार को एक जटिल सर्जरी की गई। एक काउंसलर (परामर्शदाता) ने उससे बातचीत की और पता लगाया कि वह मध्य प्रदेश के सतना जिले की रहने वाली है, लेकिन वह अपना नाम व पता ठीक से नहीं बता सकी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउज्जैनमध्य प्रदेशरेपPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई