लाइव न्यूज़ :

सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो डालकर खौफ फैलाने वाली युवती चाकू के साथ अरेस्ट, जानें

By बृजेश परमार | Updated: January 12, 2023 19:52 IST

उज्जैनः युवती सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो डालकर खौफ फैला रही थी और आज चाकू के साथ पकड़ी गई।

Open in App
ठळक मुद्देदुर्लभ कश्यप,अर्जुन मालवीय,सहित आधा दर्जन ऐसे बदमाशों को पुलिस ने पकड़ा था।फोटो पर 307 और 302  लिखकर अपना फोटो पोस्ट किया था।युवती के चिलम पीते हुए डेर सारे फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट किए हुए थे।

उज्जैनः महानगरों की तर्ज पर अब उज्जैन में भी युवतियों को डान बनने का शौक उभर आया है। हाल ही में पुलिस ने नीलगंगा थाना क्षेत्र में महिला डान रानी सौदे का कच्चा मकान तोड़ा था। पंवासा थाना अंतर्गत रहने वाली सोनिया उर्फ नेपू पिता दिनेश थापा से गुरुवार को पुलिस ने चाकू बरामद करते हुए युवती को गिरफ्तार किया है।

युवती सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो डालकर खौफ फैला रही थी और आज चाकू के साथ पकड़ी गई। पिछले कुछ वर्षों से उज्जैन में युवा डान बनने के लिए सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो डाल रहे थे। दुर्लभ कश्यप,अर्जुन मालवीय,सहित आधा दर्जन ऐसे बदमाशों को पुलिस ने पकड़ा था।

थाना प्रभारी गजेन्द्र पचौरिया के अनुसार पंवासा थाना अंतर्गत  मल्टी में रहने वाली सोनिया उर्फ नेपू पिता दिनेश थाना 19 वर्ष ने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम सहित अन्य साइड पर हथियारों के साथ अपने फोटो डाल रखे थे। इनमें से कुछ फोटो पर 307 और 302  लिखकर अपना फोटो पोस्ट किया था।

युवती के चिलम पीते हुए डेर सारे फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट किए हुए थे। पुलिस बराबर युवती पर नजर जमाए हुए थी। गुरुवार को मुखबीर ने सूचना देते हुए बताया  कि पंवासा मल्टी के पास आम रास्ता पर एक युवती लोहे का तेज धारदार चाकू लहरा कर लोगों को डरा धमका रही है।

इससे राहगीरों एवं यहां के निवासी खौफ में हैं। सूचना पर महिला एएसआई सावित्री कटारा, महिला आरक्षक दीपशिखा के साथ फोर्स की मदद से घेराबंदी कर आरोपिया को पकड़ा गया। आरोपियों से पुलिस ने एक लोहे का तेज धारदार चाकू जब्त किया है। पुलिस ने 25 आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर युवती को गिरफ्तार किया है। युवती डांस करती है और शहर के बाहर शो करने जाती है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीसोशल मीडियाउज्जैनमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली