लाइव न्यूज़ :

Udupi: पढ़ाई मत करो, बस दिन भर मोबाइल देखते रहो!, मां-बाप ने 16 वर्षीय बेटे को डांटा, कॉलेज गया और कुएं में कूदकर दी जान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 21, 2024 14:07 IST

Udupi: प्रथमेश अपने फोन को लॉक रखता था और अपने माता-पिता द्वारा उसके इस्तेमाल पर नजर रखने के प्रयासों का विरोध करता था।

Open in App
ठळक मुद्देमंगलवार को शव कुएं में मिला।रिश्तेदारों ने तलाश शुरू की।कुएं के पास स्कूल बैग मिला।

Udupi:कर्नाटक के उडुपी जिले के हिरियडका में प्री-यूनिवर्सिटी के 16 वर्षीय एक छात्र ने मोबाइल फोन के अधिक इस्तेमाल को लेकर कथित तौर पर माता-पिता की फटकार के बाद कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक प्रथमेश (16) नामक छात्र के सोमवार से लापता होने के बाद पुलिस और परिजन उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन मंगलवार को उसका शव एक कुएं में मिला। पुलिस ने बताया कि प्रथमेश सोमवार शाम को कॉलेज से घर नहीं लौटा तो उसके माता-पिता और रिश्तेदारों ने उसकी तलाश शुरू की।

मंगलवार सुबह उन्हें एक कुएं के पास उसका स्कूल बैग मिला और बाद में उसी कुएं में उसका शव मिला। परिवार के करीबी लोगों ने बताया कि प्रथमेश अपने फोन को लॉक रखता था और अपने माता-पिता द्वारा उसके इस्तेमाल पर नजर रखने के प्रयासों का विरोध करता था।

उसके माता-पिता ने उसे पढ़ाई और जरूरत से ज़्यादा मोबाइल फोन के इस्तेमाल को लेकर एक दिन पहले ही फटकार लगाई थी। हिरियडका पुलिस ने इस घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे मंगलवार को ही अंतिम संस्कार के लिए प्रथमेश के परिवार को सौंप दिया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीकर्नाटकPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा