लाइव न्यूज़ :

महिला अधिकारी का यौन उत्पीड़न, सीआरपीएफ कमांडेंट सुरेंद्र सिंह राणा गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला

By भाषा | Updated: October 24, 2022 16:51 IST

बट्टल बल्लियान में सीआरपीएफ की एक इकाई की सहायक कमांडेंट ने रविवार को शिकायत दर्ज करायी की थी कि कमांडेंट सुरेंद्र सिंह राणा उसका यौन और मानसिक उत्पीड़न कर रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देउधमपुर थाने में कमांडेंट के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।उधमपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि आरोपी सीआरपीएफ कमांडेंट को गिरफ्तार कर लिया गया है।अदालत ने जमानत पर रिहा कर दिया। मामले की जांच चल रही है।

उधमपुरः जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक कमांडेंट को एक महिला अधिकारी का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि बट्टल बल्लियान में सीआरपीएफ की एक इकाई की सहायक कमांडेंट ने रविवार को शिकायत दर्ज करायी की थी कि कमांडेंट सुरेंद्र सिंह राणा उसका यौन और मानसिक उत्पीड़न कर रहा है। उन्होंने बताया कि इस शिकायत के आधार पर उधमपुर थाने में कमांडेंट के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उधमपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि आरोपी सीआरपीएफ कमांडेंट को गिरफ्तार कर लिया गया है और बाद में अदालत ने उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया। कुमार के अनुसार मामले की जांच चल रही है।

मुजफ्फरनगर ईंट भट्ठे में अज्ञात बदमाशों ने चौकीदार की गोली मारकर हत्या की

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के कोतवाली थाना क्षेत्र के लकड़संघा गांव में सोमवार को ईंट भट्ठे पर सो रहे चौकीदार की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) आनंद देव मिश्रा ने बताया कि थाना क्षेत्र के लकड़संघा गांव में एक चौकीदार अंकित कुमार (25) की अज्ञात बदमाशों ने कथित रूप से गोली मारकर हत्या कर दी। उन्‍होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एसएचओ ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से हत्यारों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीरेपसीआरपीएफजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई