लाइव न्यूज़ :

आदिवासी महिला ने कांस्टेबल पर लगाया आरोप, पुलिस चौकी में छेड़छाड़ और परेशान किया, निलंबित

By भाषा | Updated: December 27, 2021 22:06 IST

पुलिस के अनुसार पनारवा थानाधिकारी और सहायक पुलिस उपनिरीक्षक को लापरवाही के लिये थाने से हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देशिकायत की जांच के सिलसिले में एक निजी वाहन से गुजरात ले गए थे।महिला चार साल से लापता एक बच्ची के ठिकाने के बारे में जानती थी।दोनों पुलिसकर्मी शुक्रवार को बिना महिला कांस्टेबल के उन्हें गुजरात ले गए।

जयपुरः राजस्थान के उदयपुर जिले में एक आदिवासी महिला ने पुलिस के एक कान्स्टेबल पर पुलिस चौकी में छेड़छाड़ और परेशान करने का आरोप लगाया जिसके बाद आरोपी कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है। यह जानकारी पुलिस ने दी।

पुलिस के अनुसार पनारवा थानाधिकारी और सहायक पुलिस उपनिरीक्षक को लापरवाही के लिये थाने से हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया गया है। कांस्टेबल जितेन्द्र और सहायक उपनिरीक्षक राजकुमार विवाहिता आदिवासी महिला और उसके माता-पिता और एक स्थानीय व्यक्ति को गुमशुदगी की एक शिकायत की जांच के सिलसिले में एक निजी वाहन से गुजरात ले गए थे।

पुलिस को शक था कि महिला चार साल से लापता एक बच्ची के ठिकाने के बारे में जानती थी। पुलिस के अनुसार दोनों पुलिसकर्मी शुक्रवार को बिना महिला कांस्टेबल के उन्हें गुजरात ले गए। गुजरात जाने से पहले महिला और उसके माता-पिता को बृहस्पतिवार रात को पुलिस चौकी में रखा गया जहां महिला के साथ कांस्टेबल ने कथित तौर पर छेड़खानी की।

वे जब शनिवार को गुजरात से वापस लौटे तो उन्होंने स्थानीय लोगों को घटना के बारे में बताया जिसके बाद वे मामला दर्ज करवाने के लिये थाने पहुंचे लेकिन मामला दर्ज नहीं किया गया। उसके बाद रविवार शाम को स्थानीय विधायक के हस्तक्षेप करने पर मामला दर्ज किया गया।

उदयपुर पुलिस अधीक्षक मनोज चौधरी ने बताया कि आरोपी कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है और मामले में लापरवाही बरतने के लिये सहायक उपनिरीक्षक और थानाधिकारी को पुलिस लाइन भेज दिया गया। एक अन्य पुलिस अधिकारी ने इसकी पुष्टि की कि महिला को रात में पुलिस चौकी में रखा गया था ओर उसे और उसके माता-पिता को 2017 में दर्ज गुमशुदगी की एक शिकायत के सिलसिले में बिना महिला कांस्टेबल के गुजरात ले जाया गया था।

झाडोल (उदयपुर) के भाजपा विधायक बाबूलाल ने आरोप लगाया कि आरोपी कांस्टेबल ने आदिवासी महिला से छेडछाड के अलावा पुलिस चौकी में महिला और उसके पिता के साथ मारपीट भी की। उन्होंने बताया, ‘‘पुलिस ने शुरू में मामला दर्ज नहीं किया और मुझे मामला दर्ज करवाने के लिए हस्तक्षेप करना पड़ा। उन्हें (महिला और उसके माता-पिता को) कांस्टेबल की निजी एसयूवी वाहन में बिना महिला कांस्टेबल के ले जाया गया। पीड़ित महिला को रात को पुलिस चौकी में रखा गया। पुलिस ने कई नियमों का उल्लंघन किया है।’’ 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीगुजरातराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा!