लाइव न्यूज़ :

उदयपुरः कोटड़ा में सरकारी स्कूल का छज्जा गिरने से एक बच्ची की मौत, एक घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 15, 2025 15:47 IST

पुलिस ने बताया कि स्कूल भवन जर्जर होने के कारण इसका निर्माण कार्य चल रहा था। उन्होंने बताया कि दोनों बच्चियां स्कूल के पास खेल रही थीं।

Open in App
ठळक मुद्देमामला आदिवासी बहुल क्षेत्र कोटड़ा में पाथरवाड़ी गांव का है।घायल पायल (11) को उपचार के लिए पड़ोसी राज्य गुजरात ले जाया गया है।स्कूल की इमारत निर्माणाधीन है और परिसर में कोई कक्षाएं नहीं चल रही थीं।

उदयपुरः राजस्थान के उदयपुर जिले के कोटड़ा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक सरकारी स्कूल का छज्जा गिरने से एक बच्ची की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गई। पुलिस ने बताया कि स्कूल भवन जर्जर होने के कारण इसका निर्माण कार्य चल रहा था। उन्होंने बताया कि दोनों बच्चियां स्कूल के पास खेल रही थीं। उन्होंने बताया कि इसी दौरान छज्जा गिर गया, जिससे मलबे में दबने से एक बच्ची की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गई। उन्होंने बताया कि मामला आदिवासी बहुल क्षेत्र कोटड़ा में पाथरवाड़ी गांव का है।

पुलिस ने बताया कि स्कूल की इमारत निर्माणाधीन है और परिसर में कोई कक्षाएं नहीं चल रही थीं। पुलिस ने बताया कि घटना के समय दोनों बच्चियां स्कूल के पास बकरियां चरा रही थीं। राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा, "यह एक दुखद घटना है। एक बच्ची जो स्कूल की छात्रा नहीं थी, उसकी मौत हो गई, जबकि एक अन्य लड़की, जो स्कूल की छात्रा थी, गंभीर रूप से घायल है।

मैंने अधिकारियों से मामले की जांच करने को कहा है।" कोटड़ा थानाधिकारी मूंगला राम ने कहा कि स्कूल परिसर निर्माणाधीन होने के कारण स्वतंत्रता दिवस समारोह अलग जगह पर आयोजित किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि हादसे में मोली (12) की मौत हो गई, जबकि घायल पायल (11) को उपचार के लिए पड़ोसी राज्य गुजरात ले जाया गया है।

उन्होंने बताया कि उदयपुर में लड़की की मौत के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने प्रशासन पर घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाया है। मूंगला राम ने बताया कि सूचना मिलने पर कोटड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीराजस्थानPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये