लाइव न्यूज़ :

भाजपा विधायक प्रतापलाल भील के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज, नौकरी के नाम दुष्कर्म, 10 माह के अंदर दूसरी बार आरोप

By भाषा | Updated: November 18, 2021 15:11 IST

गोगुंदा से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक प्रतापलाल भील के खिलाफ 10 महीने में दूसरी बार बलात्कार के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देसुखेर थाने में ऐसा ही मामला दर्ज किया गया था।गोगुंदा विधायक के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है।नौकरी की तलाश के दौरान विधायक के संपर्क में आई थी।

जयपुरः राजस्थान के उदयपुर जिले में एक महिला की शिकायत पर गोगुंदा से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक प्रतापलाल भील के खिलाफ बलात्कार के आरोप में एक मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि इस बारे में उदयपुर के पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी गई जिस पर अंबामाता थाने में मामला दर्ज किया गया है। उल्लेखनीय है कि भील के खिलाफ 10 महीने में दूसरी बार बलात्कार के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। इससे पहले भी उसके खिलाफ जिले के सुखेर थाने में ऐसा ही मामला दर्ज किया गया था। मामले में जांच चल रही है।

उदयपुर के पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने कहा, "हां, गोगुंदा विधायक के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है।" पुलिस के मुताबिक पीड़ित महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि वह नौकरी की तलाश के दौरान विधायक के संपर्क में आई थी।

आरोप है कि विधायक ने उन्हें नौकरी दिलाने में मदद का आश्वासन दिया और नौकरी दिलाने व उससे शादी करने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने एक वकील के माध्यम से उदयपुर के पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने कहा कि चूंकि मामला एक जनप्रतिनिधि से जुड़ा है इसलिए मामले की जांच अपराध अन्वेषण विभाग (सीआईडी) को सौंप दी गई है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीराजस्थानजयपुरBJP
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई