लाइव न्यूज़ :

Udaipur: विवाहित भावना यादव को ज्वलनशील पदार्थ डालकर जलाया?, पति के साथ झगड़ा के बाद थिनर डालकर सड़क पर आग लगाई, अस्पताल में गई जान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 28, 2025 12:51 IST

Udaipur: महिला के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई थी, लेकिन वे उसका हालचाल जानने अस्पताल नहीं आए।

Open in App
ठळक मुद्देमत्यु होने के बारे में सूचित कर दिया गया है।गुस्से में पति उसे अकेला छोड़कर चला गया।थिनर डाल लिया और सड़क पर ही आग लगा ली।

Udaipur: राजस्थान के उदयपुर में उस विवाहित युवती की सोमवार रात इलाज के दौरान मृत्यु हो गई जिसने कथित तौर पर खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली थी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि युवती भावना यादव (28) ने अपने पति के साथ विवाद के बाद कथित तौर पर खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली थी। घटना सूरजपोल थाना क्षेत्र की है। पुलिस उपाधीक्षक छगन राजपुरोहित ने बताया कि भावना ने शनिवार को अपने पति से विवाद के बाद यह कदम उठाया। उन्होंने बताया कि भावना 80 प्रतिशत तक जल गई थी और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा था।

उन्होंने कहा, "कल रात इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।" उन्होंने बताया कि महिला ने अपने बयान में कहा था कि उसने अपने ऊपर थिनर डालकर आग लगा ली थी। उन्होंने बताया कि पीड़िता शनिवार शाम को वह अपने पति गजेंद्र के साथ काम से घर लौट रही थी, तभी सूरजपोल चौराहे के पास दोनों में झगड़ा हो गया, गुस्से में पति उसे वहीं अकेला छोड़कर चला गया।

उन्होंने बताया कि आवेश में आकर भावना ने अपने ऊपर थिनर डाल लिया और सड़क पर ही खुद को आग लगा ली। उन्होंने बताया कि वहां मौजूद लोग उसे बचाने के लिए दौड़े लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। उन्होंने बताया कि भावना को उपचार के लिए एमबी सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जब उसके पति को घटना के बारे में पता चला तो वह भी अस्पताल पहुंचा।

अधिकारी ने बताया कि दोनों पेंटिंग का काम करते थे और घटना के समय वे काम से लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि महिला के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई थी, लेकिन वे उसका हालचाल जानने अस्पताल नहीं आए। उन्होंने बताया कि भावना के परिजन को उसकी मत्यु होने के बारे में सूचित कर दिया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीराजस्थानPoliceअग्निकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली