लाइव न्यूज़ :

UP Ki Taja Khabar: 17 साल की लड़की का गैंगरेप, घटना का वीडियो बनाकर पीड़िता को सालभर से आरोपी कर रहे थे ब्लैकमेल

By भाषा | Updated: May 9, 2020 11:48 IST

उत्तर प्रदेश के जिले बांदा से दो युवकों द्वारा एक किशोरी का कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किए जाने और घटना की वीडियो क्लिप बनाए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि, आरोपी युवक फरार हैं।

Open in App
ठळक मुद्देनगर पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) आलोक मिश्रा ने कहा कि घटना की वीडियो क्लिप बनाकर पीड़िता को सालभर तक ब्लैकमेल करते रहने का मुकदमा शुक्रवार को नगर कोतवाली में दर्ज किया गया।सीओ ने कहा कि पीड़िता ने अपनी तहरीर में आरोप लगाया है कि युवकों ने एक साल पहले उस समय उसका सामूहिक बलात्कार किया था, जब वह कोचिंग पढ़ने जा रही थी।

बांदा: उत्तर प्रदेश के जिले बांदा में दो युवकों द्वारा एक किशोरी का कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किए जाने और घटना की वीडियो क्लिप बनाए जाने का मामला सामने आया है। शहर कोतवाली पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी युवक फरार हैं। 

नगर पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) आलोक मिश्रा ने शनिवार को कहा, "17 वर्षीय किशोरी की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश के अनुसार दो युवकों आयुष शुक्ल और उसके एक साथी के खिलाफ कथित रूप से सामूहिक बलात्कार करने और घटना की वीडियो क्लिप बनाकर पीड़िता को सालभर तक ब्लैकमेल करते रहने का मुकदमा शुक्रवार को नगर कोतवाली में दर्ज किया गया।" 

उन्होंने कहा, "पीड़िता को चिकित्सीय जांच के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है। दोनों आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है।" उन्होंने बताया कि पीड़िता ने अपनी तहरीर में आरोप लगाया है कि युवकों ने एक साल पहले उस समय उसका सामूहिक बलात्कार किया था, जब वह कोचिंग पढ़ने जा रही थी। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि युवकों ने इस घटना की वीडियो क्लिप भी बनाई और उसे वायरल करने की धमकी देकर सालभर तक उसे ब्लैकमेल करते रहे। 

मालूम हो, ये पहला मौका नहीं है जब लॉकडाउन के दौरान उत्तर प्रदेश में इस तरह से महिलाओं के खिलाफ जुर्म हो रहे हों। हाल ही में सीतापुर में 11 साल की नाबालिग लड़की के साथ उसी के मोहल्ले में रहने वाले एक युवक ने कथित रूप से बलात्कार किया था। इस मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक एल आर कुमार ने बताया था कि मामले में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इसके अलावा कुछ दिनों पहले यूपी के बांदा जिले से सटे चित्रकूट जिले के पहाड़ी क्षेत्र के एक गांव से भी 16 वर्ष की दलित किशोरी से बलात्कार करने का मामला सामने आया था। किशोरी के आरोप में एक युवक को कुछ दिनों पहले गिरफ्तार किया गया था। चित्रकूट के पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने इस मामले को लेकर बताया था कि लड़की अपनी बड़ी बहन के साथ थाने आई थी, जहां उसने आरोप लगाया कि एक महीने पहले गांव के युवक नन्दू उर्फ कामता आरख ने उसे धोखे से नशीला पदार्थ पिलाकर उससे बलात्कार किया था। फिर ब्लैकमेल कर एक महीने के तक कई बार दुष्कर्म किया।

बता दें कि लॉकडाउन के दौरान देश में महिलाओं के खिलाफ हो रहे साइबर क्राइम भी काफी बढ़ गए हैं। राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) के आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल में साइबर अपराध की 54 शिकायतें मिलीं जबकि मार्च में 37 और फरवरी में 21 शिकायतें मिली थी। लॉकडाउन के कारण ऑनलाइन शिकायतें प्राप्त की जा रही हैं।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशरेपगैंगरेप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना