लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: फुटपाथ पर सो रही दो साल की बच्ची से रेप, सीसीटीवी की मदद से पकड़ा गया आरोपी

By मेघना वर्मा | Updated: November 20, 2018 08:22 IST

रात तीन बजे जब वह महिला जागी तो उसकी बच्ची वहां से गायब थी। महिला जब पुलिस के पास पहुंची तो पुलिस ने किडनैंपिंग का केस दर्ज कर लिया। 

Open in App

देश में दरिंदगी की हद इस कदर हो गई है कि बदमाशों को पुलिस और कानून का कोई खौफ नहीं रह गया है। देश की राजधानी दिल्ली में शनिवार को दो साल की मासूम से रेप का मामला सामने आया है। गौरतलब है कि शनिवार की रात फुटपाथ पर रहने वाली महिला ने अपनी दो साल की बच्ची को दूध पिलाकर सुला दिया और खुद भी वहीं सो गई मगर जब देर रात उसकी नींद खुली तो उसके होश उड़ गए।

जानकारी की मानें तो शनिवार रात तीन बजे जब वह महिला जागी तो उसकी बच्ची वहां से गायब थी। महिला जब पुलिस के पास पहुंची तो पुलिस ने किडनैंपिंग का केस दर्ज कर लिया। 

जांच के चलते पुलिस ने जब सीसीटीवी खंगाला तो पाया कि 24 साल का लड़का बच्ची को लेकर जा रहा है। उस शख्स ने बच्ची के साथ रेप किया जिसके बाद से बच्ची की हालत बिगड़ गई थी। बाद पुलिस को बच्ची रेलवे ट्रैक पर मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को अस्पताल में एडमिट करवा दिया है। 

पुलिस बाद में रविवार की सुबह आरोपी को धर दबोचा। आरोपी का नाम अनिल उर्फ लालू बताया जा रहा है। बच्ची की हालत अब स्थिर है। नॉर्थ डिस्ट्र्रिक्ट के कोतवाली इलाके में हुई इस घटना में पीड़िता बच्ची से मिलने दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाली मालीवाल भी पहुंची। 

टॅग्स :रेपक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास