लाइव न्यूज़ :

नोएडा में दो महिलाओं से बलात्कार के आरोप में थाना सेक्टर 49 में दो व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 18, 2019 20:27 IST

पहले मामले में एक शख्स ने एक तलाकशुदा महिला से शादी का वादा करके उससे बलात्कार किया, जबकि दूसरे मामले में एक व्यक्ति ने महिला के बच्चों का भरण-पोषण का वादा कर उसे अपनी हवस का शिकार बनाया।

Open in App
ठळक मुद्देथाना सेक्टर 49 के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि महिला को उसके पति ने एक साल पहले तलाक दे दिया था। थाना प्रभारी ने बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाले शहजाद अहमद ने उससे शादी करने का वादा कर, उसके साथ बलात्कार किया।

नोएडा में दो महिलाओं से बलात्कार के आरोप में थाना सेक्टर 49 में दो व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पहले मामले में एक शख्स ने एक तलाकशुदा महिला से शादी का वादा करके उससे बलात्कार किया, जबकि दूसरे मामले में एक व्यक्ति ने महिला के बच्चों का भरण-पोषण का वादा कर उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। पहले मामले में थाना सेक्टर 49 के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि महिला को उसके पति ने एक साल पहले तलाक दे दिया था।

तलाक के बाद वह अपनी चार वर्षीय बच्ची के साथ यहां एक गांव में आकर रहने लगी थी। थाना प्रभारी ने बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाले शहजाद अहमद ने उससे शादी करने का वादा कर, उसके साथ बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि पीड़िता का आरोप है कि शहजाद उसे छोड़कर चला गया।

जब वह मुरादाबाद स्थित उसके गांव गई तो आरोपी ने उसके साथ बदसलूकी की तथा शादी करने से इनकार कर दिया। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। दुष्कर्म के दूसरे मामले के बारे में थाना प्रभारी ने बताया कि सेक्टर 34 स्थित एक स्कूल में काम करने वाली महिला ने एक व्यक्ति के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कराया है।

उन्होंने बताया कि महिला का पति बीमार है और दो साल से उपचार कराने के लिए बिहार के मधुबनी जिला गया हुआ है। थाना प्रभारी ने बताया कि महिला का आरोप है कि स्कूल आते-जाते समय उसका परिचय सत्येंद्र नामक व्यक्ति से हुआ।

सत्येंद्र ने उसके बच्चों का भरण पोषण करने का वादा करके उसके साथ कई बार कथित रूप से बलात्कार किया। महिला के अनुसार अब सत्येंद्र उसे छोड़कर कहीं चला गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

दस साल की बच्ची के साथ बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

बलिया के नगरा थाना पुलिस ने 10 साल की बच्ची के साथ कथित रूप से बलात्कार करने के आरोप में 17 वर्षीय किशोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ ने गुरुवार को बताया कि गांव में 16 जुलाई की शाम मंदिर के पास खेल रही 10 साल की बच्ची को उसी के गांव का 17 वर्षीय एक किशोर मोबाइल पर कार्टून दिखाने के लिए अपने घर ले गया।

वहां उसके साथ बलात्कार किया। नाथ ने बताया कि घर लौटने के बाद बच्ची ने माँ को पूरी घटना बतायी। बच्ची की मां ने बुधवार को नगरा थाने में इस संबंध में मामला दर्ज कराया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिये जिला अस्पताल भेज दिया है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज