लाइव न्यूज़ :

शर्मनाक! बिहार में दो महिलाओं के साथ गैंगरेप, इलाके में फैली सनसनी

By एस पी सिन्हा | Updated: January 3, 2019 15:42 IST

प्राप्त जानकारी के अनुसार, भोजपुर जिले के जिला मुख्यालय आरा के नगर थाना क्षेत्र के महाजन टोली में एक नाबालिग से मोहल्ले के ही दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया. आरोपी युवकों के नाम शिबू और राहुल बताया जा रहा है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. 

Open in App

बिहार में विभिन्न घटनाओं में दो जगहों पर सामूहिक दुष्कर्म की घटनाओं ने सनसनी फैला दी हैं. पहली घटना भोजपुर जिले की है, जहां एक नाबालिग को मैट्रिक की परीक्षा पास कराने का झांसा देकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया. जबकि दूसरी घटना में कटिहार जिले में शौच करने गई महिला के साथ तीन दरिंदों ने सामूहिक दुष्कर्म किया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, भोजपुर जिले के जिला मुख्यालय आरा के नगर थाना क्षेत्र के महाजन टोली में एक नाबालिग से मोहल्ले के ही दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया. आरोपी युवकों के नाम शिबू और राहुल बताया जा रहा है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. 

बताया जाता है कि पीड़िता दो बार मैट्रिक की परीक्षा फेल कर चुकी थी. ऐसे में उसके मोहल्ले के ही राहुल ने दसवीं की परीक्षा पास कराने की बात कहकर पहले अपने झांसे में लिया. फिर एक दिन फ़ोन कर उसे अपने दोस्त शिबू के बोर्ड आफिस में पहचान होने की बात करते हुए उसके पास ले गया. 

पीड़िता के मुताबिक, राहुल के साथ वह जैसे ही शिबू के पास पहुंची तो शिबू ने उसे जूस में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया और नशे में आने के बाद उसके साथ दोनों ने बारीबारी से दुष्कर्म किया. वहीं, राहुल ने मोबाइल से दुष्कर्म का वीडियो बना लिया. इसके बाद वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देते हुए ब्लैकमेल करने लगा. दरिंदों के चंगुल से छुटने के बाद पीड़िता किसी तरह भागकर घर पहुंची और मामले की जानकारी घरवालों को दी. 

इसके बाद पीड़िता के घरवाले उसे लेकर महिला थाने पहुंचे और दोनों आरोपियों के खिलाफ महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई. महिला थाने ने तत्काल पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया है. फिलहाल, महिला थाने की पुलिस पीड़िता के बयान के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है.

वहीं, दूसरी घटना में कटिहार जिले के रौतारा क्षेत्र में शर्मनाक वाकया सामने आया है, जहां शौच करने गई महिला के साथ तीन दरिंदों ने सामूहिक दुष्कर्म किया. इस घटना को अंजाम देने के बाद सभी फरार हो गए. लेकिन, पुलिस ने कार्रवाई कर एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य दो के लिए छापेमारी कर रही है. 

वहीं, पीड़िता को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. महिला के साथ जोर-जबर्दस्ती के कारण महिला के हाथ की हड्डी टूट गई. घटना की सूचना पुलिस को दी गई. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला का बयान लिया. यह वारदात उस वक्त हुई जब पीड़िता देर शाम घर के बाहर शौच को निकली थी, तभी अचानक शराब के नशे में धुत तीन दरिंदे पहुंचे और सामूहिक दुष्कर्म किया. 

कटिहार सदर एसडीपीओ अनिल कुमार ने बताया कि घटना की प्राथमिकी संबंधित पुलिस स्टेशन में दर्ज कर ली गई है. इस मामले में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जबकि अन्य दो की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई चल रही है. फिलहाल पीडित महिला का इलाज चल रहा है. वहीं इस प्रकरण में एक-दूसरे के थाना क्षेत्र का मामला बताकर और गैंगरेप की शिकार महिला को मामूली जख्म बताकर अस्पताल भेजने पर पुलिस की लापरवाही सामने आ गई. 

रौतारा थाना के पुलिस पदाधिकारी ने तो दुष्कर्म और गैंगरेप की नहीं बल्कि साधारण जख्म का प्रतिवेदन पीडिता और उसके पति के हाथ में देकर बिना महिला पुलिस और सिपाही के ही इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. सदर अस्पताल के इमरजेंसी में तैनात डॉ. संतोष प्रकाश और मीडिया की ओर से वारदात की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय पुलिस की लापरवाही की सूचना एसपी को दिए जाने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. 

एसपी विकास कुमार ने कहा प्रथम दृष्टया मामला दुष्कर्म का प्रतीत होता है. मेडिकल जांच के बाद दुष्कर्म या सामूहिक दुष्कर्म की पुष्टि हो पाएगी. उन्होंने कहा कि पीड़िता की शिकायत पर समय कार्रवाई नहीं करने वाले पुलिस पदाधिकारियों के खिलाफ जांचोपरांत सख्त कार्रवाई की जाएगी.

टॅग्स :रेपबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा