लाइव न्यूज़ :

पश्चिमी दिल्ली में नाबालिग लड़की पर दो मोटरसाइकिल सवारों ने फेंका तेजाब, 1 आरोपी गिरफ्तार, DCW ने दिल्ली पुलिस को जारी किया नोटिस

By अनिल शर्मा | Updated: December 14, 2022 14:13 IST

दिल्ली पुलिस ने कहा, "घटना के समय लड़की अपनी छोटी बहन के साथ थी। उसने दो परिचितों पर संदेह जताया है। एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है और आगे की जांच जारी है।"

Open in App
ठळक मुद्देहमने हमलावरों को गिरफ्तार करने और उन्हें कड़ी सजा देने के लिए दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया हैः दिल्ली महिला आयोगमामले में एक आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। राष्ट्रीय महिला आयोग भी इसपर संज्ञान लिया है। पीड़िता का सफदरजंग अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

नयी दिल्लीः दिल्ली महिला आयोग (DCW) ने बुधवार को दिल्ली पुलिस को हमलावरों को गिरफ्तार करने और दिल्ली में एक स्कूली छात्रा पर एसिड हमले के मामले में कड़ी सजा देने के लिए नोटिस जारी किया।  उत्तम नगर के निकट बुधवार सुबह मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने कथित तौर पर 17 वर्षीय एक लड़की पर तेजाब जैसा पदार्थ फेंक दिया।

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा, 'हमने हमलावरों को गिरफ्तार करने और उन्हें कड़ी सजा देने के लिए दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है। हम पीड़िता और उसके परिवार की मदद कर रहे हैं। लेकिन यहां सबसे बड़ा सवाल यह है कि एसिड की खुदरा बिक्री क्यों की जा रही है। कई बार नोटिस देने के बाद भी बैन नहीं किया गया है।" 

मामले में एक आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। राष्ट्रीय महिला आयोग भी इसपर संज्ञान लिया है। आयोग की एक टीम मामले की जांच करने और पीड़िता को हर संभव मदद पहुंचाने के लिए अस्पताल पहुंचेगी।

पुलिस के अनुसार, घटना के बारे में सुबह करीब नौ बजे जानकारी मिली। मोहन गार्डन इलाके में लड़की पर यह हमला हुआ। पुलिस उपायुक्त (द्वारका) एम. हर्षवर्धन ने कहा, “बताया गया है कि आज सुबह करीब साढ़े सात बजे मोटरसाइकिल पर आए दो लोगों ने 17 वर्षीय लड़की पर कथित रूप से तेजाब जैसा पदार्थ फेंक दिया। ”

दिल्ली पुलिस ने कहा, "घटना के समय लड़की अपनी छोटी बहन के साथ थी। उसने दो परिचितों पर संदेह जताया है। एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है और आगे की जांच जारी है।" पीड़िता के पिता ने कहा, 'मेरी दोनों बेटियां सुबह 7:29 बजे स्कूल जा रही थीं, लेकिन बाद में करीब 7:35 बजे मेरी छोटी बेटी घर लौटी और मुझे बताया कि उसकी बड़ी बहन पर दो लड़कों ने तेजाब फेंका है।' उनका चेहरा ढका हुआ था जिसे सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है।"

पीड़िता का सफदरजंग अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। डीसीपी ने कहा कि लड़की ने दो लोगों को नामजद किया है, जो हमले के लिए जिम्मेदार हो सकते हैं। उनमें से एक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। 

टॅग्स :दिल्लीदिल्ली महिला आयोगस्वाति मालीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई