लाइव न्यूज़ :

14 और 16 साल की दो बहनों के साथ घर में घुसकर बलात्कार, जबरन जहर खिलाकर मार डाला, 4 लोग अरेस्ट, जानें मामला

By भाषा | Updated: August 10, 2021 21:55 IST

हरियाणा के सोनीपत जिले का मामला है। कुंडली थाने के प्रभारी रवि कुमार ने बताया कि कानून की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है और चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस के अनुसार आरोपी प्रवासी मजदूर हैं जो इन लड़कियों के घर के समीप ही किराये के मकान में रहते हैं। वे 22 से 25 साल की उम्र के हैं।दोनों लड़कियां क्रमश: 14 और 16 साल की थीं और वे अपनी मां के साथ रहती थीं।

चंडीगढ़ः हरियाणा के सोनीपत जिले में चार व्यक्तियों ने कथित रूप से दो बहनों के साथ बलात्कार किया एवं जबरन उन्हें जहर खिलाकर उनकी हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

कुंडली थाने के प्रभारी रवि कुमार ने बताया कि कानून की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है और चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी प्रवासी मजदूर हैं जो इन लड़कियों के घर के समीप ही किराये के मकान में रहते हैं। वे 22 से 25 साल की उम्र के हैं।

कुमार के मुताबिक दोनों लड़कियां क्रमश: 14 और 16 साल की थीं और वे अपनी मां के साथ रहती थीं। उनकी मां मजदूरी करती थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पांच और छह अगस्त की दरम्यानी रात को आरोपी जबरन इन लड़कियों के घर में घुस गये और उन्होंने उनकी मां को धमकी दी।

कुमार के अनुसार चारों ने दोनों बहनों के साथ कथित रूप से बलात्कार किया एवं बाद में उन्हें जबरन कीटनाशक पिलाया। थाना प्रभारी के मुताबिक जब लड़कियों की हालत बिगड़ने लगी तब आरोपियों ने उनकी मां को पुलिस को यह बताने को कहा कि उनकी बेटियों को सांप ने काट लिया है ।

कुमार ने बताया कि दोनों लड़कियों को दिल्ली के एक अस्पताल में ले जाया गया जहां एक बहन को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया एवं दूसरी बहन ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी ने कहा, ‘‘ अपनी जान के डर से शुरू में दोनों लड़कियों की मां ने अस्पताल के अधिकारियों से भी कहा कि दोनों बहनों को सांप ने डस लिया है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘ लेकिन हमे संदेह था और, हमने महिला से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने सच्ची कहानी बता दी। ’’ उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यौन हमले एवं जहरखुरानी की पुष्टि हुई है। उनके अनुसार तब पुलिस तुरंत हरकत में आयी और मंगलवार को चारों आरोपी पकड़ लिये गये।

एक अन्य संबंधित घटना में गुड़गांव की 17 साल की एक लड़की ने कथित रूप से खुदकुशी कर ली और उसके परिवार ने एक युवक पर उसे परेशान करने एवं उसका पीछा करने का आरोप लगाया। पटौदी थाने के प्रभारी दीपक संधू ने बताया कि लडकी ने छह अगस्त को अपने घर में छत से फांसी लगा ली। उसके परिवार ने पुलिस ने शिकायत दर्ज करायी कि एक युवक उसका पीछा करता था। संधू ने बताया कि इस घटना के संबंध में मामला दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा!