लाइव न्यूज़ :

कश्मीर से सामने आईं दिल दहलाने वाली दो घटनाएं, नाबालिग की गला रेतकर हत्या, बेटे ने मां को मार डाला

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: March 30, 2023 15:57 IST

एक मामले में एक नाबालिग लड़की का शव मिला है जिसका गला रेत डाला गया था जबकि एक अन्य घटना में एक बेटे ने नशे की खातिर अपनी मां को ही मार डाला।

Open in App
ठळक मुद्देकश्मीर में होने वाली दो घटनाओं ने एक बार फिर कश्मीरियों को झकझोर कर रख दिया है।पुलिस ने बताया कि कुपवाड़ा जिले में लापता हुई एक नाबालिग लड़की का शव उसके घर से कुछ मीटर दूरी पर मिला है।उत्तरी कश्मीर जिले के लालपोरा इलाके की 9 साल की बच्ची बुधवार को लापता हो गई थी।

जम्मू: कश्मीर में होने वाली दो घटनाओं ने एक बार फिर कश्मीरियों को झकझोर कर रख दिया है। एक मामले में एक नाबालिग लड़की का शव मिला है जिसका गला रेत डाला गया था जबकि एक अन्य घटना में एक बेटे ने नशे की खातिर अपनी मां को ही मार डाला। पुलिस ने बताया कि कुपवाड़ा जिले में लापता हुई एक नाबालिग लड़की का शव उसके घर से कुछ मीटर दूरी पर मिला है। 

उत्तरी कश्मीर जिले के लालपोरा इलाके की 9 साल की बच्ची बुधवार को लापता हो गई थी। पुलिस बच्ची को ढूंढने में जुटी हुई थी। इसी बीच बुधवार रात को उसका शव उसके घर से कुछ मीटर की दूरी पर मिला। अधिकारियों ने आज सुबह जानकारी देते हुए बताया कि लड़की के लापता होने के कुछ घंटों बाद ही उसका शव मिला है।

इस बीच बारामुल्ला जिले के सोपोर क्षेत्र में मां की हत्या के आरोप में पुलिस ने एक बेटे को गिरफ्तार किया है। उस पर आरोप है कि बुजुर्ग महिला की उसके बेटे ने हत्या कर दी। पुलिस ने इस कृत्य में शामिल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने ऐसा क्यों किया, फिलहाल पुलिस इसकी जांच कर रही है। पुलिस ने आज बताया कि बारामुल्ला जिले में एक नशे के आदी बेटे ने कथित तौर पर अपनी मां की हत्या कर दी। 

बारामुल्ला जिले के सोपोर अनुमंडल के डंगरपोरा इलाके में बुधवार को एक बुजुर्ग महिला को उसके नशे के आदी बेटे ने कथित तौर पर फांसी लगाकर मार डाला। शव को मेडिको-कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के लिए उप-जिला अस्पताल सोपोर भेजा गया था। पुलिस ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े