लाइव न्यूज़ :

UP Ki Taja Khabar: राजनाथ सिंह और बीजेपी विधायक के लापता पोस्टर लगाने पर समाजवादी पार्टी के दो कार्यकर्ता गिरफ्तार

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 31, 2020 13:39 IST

समाजवादी पार्टी के दो कार्यकर्ताओं को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और लखनऊ से बीजेपी विधायक सुरेश श्रीवास्तव के 'लापता' पोस्टर चिपकाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देलखनऊ में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और विधायक सुरेश श्रीवास्तव के लापता होने के पोस्टर चिपकाए गए थेइस मामले में पुलिस ने समाजवादी पार्टी के दो कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी के दो कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दरअसल, इन दोनों कार्यकर्ताओं पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और लखनऊ से बीजेपी विधायक सुरेश श्रीवास्तव के 'लापता' पोस्टर चिपकाने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि इन पोस्टर्स को शनिवार दोपहर को सआदतगंज, पारा, ठाकुरगंज और तालकटोरा इलाकों में लगाया गया था। 

मालूम हो, राजनाथ सिंह लखनऊ से सांसद हैं। वहीं, जैसे ही पोस्टरों की खबर सामने आई वैसे ही सुरेश श्रीवास्तव के निजी सचिव विजय शुक्ला ने पारा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शुक्ला ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा कि समीर खान उर्फ ​​सुल्तान और जय सिंह यादव ने बीजेपी सांसद और विधायक की छवि खराब करने के लिए पोस्टर लगाए थे। यही नहीं, पोस्टरों में दो सपा कार्यकर्ताओं के नाम भी थे।

इस मामले में एसएचओ पारा त्रिलोकी नाथ ने कहा कि खान और यादव के खिलाफ मानहानि और बदमाशों के बयान के तहत मामला दर्ज किया गया है। सिंह ने रविवार सुबह कहा, "दोनों पुलिस हिरासत में हैं।" समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के खिलाफ धारा 500 और 505 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस बीच, एक और प्राथमिकी भी सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ मानहानि के आरोपों के तहत दर्ज की गई है और तालकटोरा पुलिस स्टेशन में भी बदमाशों के बयान दर्ज किए गए हैं। यह प्राथमिकी धर्मेंद्र शर्मा की शिकायत पर दर्ज की गई थी।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशसमाजवादी पार्टीराजनाथ सिंहलखनऊभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह