लाइव न्यूज़ :

UP: औरैया में दो साधुओं को चारपाई से बांधकर उतारा मौत के घाट, इलाके में फैला तनाव

By भाषा | Updated: August 15, 2018 17:33 IST

पुलिस ने स्थानीय लोगों के हवाले से बताया कि ऐसा संदेह है कि इन साधुओं पर हमला इसलिये हुआ क्योंकि यह कथित गौकशी का विरोध करते थे।

Open in App

लखनऊ, 15 अगस्तः औरैया जिले के बिधुना में दो साधुओं की कथित तौर पर हत्या कर दी गई, जबकि एक अन्य साधू गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया है। वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच गये है। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सक्सेना ने फोन पर बताया कि बिधूना पुलिस स्टेशन के कुदरकोट इलाके के भयानक नाथ मंदिर में आज तड़के करीब तीन बजे मंदिर के तीन साधुओं पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया।

पुलिस ने स्थानीय लोगों के हवाले से बताया कि ऐसा संदेह है कि इन साधुओं पर हमला इसलिये हुआ क्योंकि यह कथित गौकशी का विरोध करते थे। बिधुना के पुलिस क्षेत्राधिकारी भास्कर वर्मा ने फोन पर बताया कि साधुओं को पहले चारपाई पर बांधा गया, फिर उनकी हत्या कर दी गयी ।

उन्होंने बताया कि मारे गये साधुओं के नाम लज्जाराम और हल्केराम हैं। रामशरण नामक साधू बुरी तरह से घायल है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है । इन तीनों साधुओं की उम्र 50 से 60 साल के बीच है।

घटनाक्रम के बाद इलाके में तनाव है जिसे देखते हुये भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नजर रखे हुये हैं।

टॅग्स :हत्याकांडउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर